संस्कृत-शब्दकोशः

बर्ह् बलक

बल

बलम् [बल्+अच्]


1. सामर्थ्य, शक्ति, ताकत. वीर्य. ओज
2. जबरदस्ती, हिंसा जैसा कि 'बलात्' में
3. सेना, चमू, फौज, सैन्यदल–भवेदभीष्ममद्रोणं धृतराष्ट्रबलं कथम् –वेणी० ३।२४,४३, भग० १।१०, रघु० १६।३७
4. मोटापन, पुष्टि (शरीर की)
5. शरीर, आकृति, रूप
6. वीर्य, शुक्र
7. रुधिर
8. गोंद, रसगंध (लोबान की तरह का सुगंधित गोंद)
9. अंकुर, अँखुवा, (‘बलेन’ 'सामर्थ्य के आधार पर', 'की बदौलत'–बाहुबलेन जितः, वीर्यबलेन , ‘बलात्’ 'बलपूर्वक' 'जबरदस्ती' 'हिंसापूर्वक' 'इच्छा के विरुद्ध' बलान्निद्रा समायाता–पंच० १, हृदयमदर्ये तस्मिन्नेवं पुनर्वलते बलात्–गीत०७),
~ल:
1. कौवा
2. कृष्ण के बड़े भाई का नाम दे० नी० 'बलराम'
3. एक राक्षस का नाम जिसे इन्द्र ने मारा था ।
समस्त पद
~अग्रम्
अत्यधिक सामर्थ्य, शक्ति
(–ग्रः)
सेना का प्रधान,
~अंगकः
बसन्त–हेम० १५६,
~अञ्चिता
बलराम की वीणा,
~अट:
एक प्रकार का शहतीर,
~अधिक
(वि०) सामर्थ्य में बढ़चढ़ कर, अत्यंत बलशाली,
~अध्यक्षः
1. सेनापति –मनु० ७।१८२,
2. युद्धमंत्री,
~अनुजः
कृष्ण का विशेषण,
~अन्वित
(वि०) सामर्थ्य से युक्त, बलवान्, शक्तिशाली,
~अबलम्
1. तुलनात्मक सामर्थ्य और असमर्थता, आपेक्षिक सामर्थ्य तथा दुर्बलता –रघु० १७।५९
2. आपेक्षिक सार्थकता तथा नगण्यता, तुलनात्मक महत्त्व तथा महत्त्वशून्यता –समय एव करोति बलाबलम् शि० ६।४४,
~अभ्रः
बादल के रूप में सेना,
~अरातिः
इन्द्र का विशेषण,
~अवलेपः
सामर्थ्य का अभिमान,
~अशः, ~असः
1. क्षयरोग, तपेदिक
2. कफ का आधिक्य
3. गले में सूजन (आहार नली का अवरोध),
~आत्मिका
एक प्रकार का सूरजमुखी फूल, हस्तिशुडी,
~आहः
पानी,
~उपपन्न, ~उपेत
(वि०) सामर्थ्य से युक्त, मजबूत, शक्तिशाली,
~ओघः
सैन्यदल का समूह, असंख्य सेना–शि० ५।२,
~क्षोभः
में अव्यवस्था, गदर, विद्रोह,
~चक्रम्
1. उपनिवेश, साम्राज्य
2. सेना, समूह,
~जम्
1. नगर का फाटक, मुख्यद्वार
2. खेत
3. अनाज, अन्न का ढेर, शि०१४।७
4. युद्ध, लड़ाई
5. वसा, मज्जा
(–जा)
1. पृथ्वी
2. सुन्दरी स्त्री
3. एक प्रकार की चमेली,
~दः
बैल, बलीवर्द,
~दर्पः
शक्ति का अभिमान.
~देवः
1. वायु, –हवा
2. कृष्ण के बड़े भाई का नाम –दे० नी० 'बलराम',
~द्विष्
(पुं०)
~निषूदनः
इन्द्र के विशेषण –बलनिषूदनमर्थपतिं च तम् –रघु० ९।३,
~पतिः
1. सेनापति, सेनानायक
2. इन्द्र का विशेषण,
~प्रद
(वि०) ताकत देने वाला, बलवर्धक,
~प्रसूः
बलराम की माता रोहिणी,
~भद्रः
1. बलवान मनुष्य
2. एक प्रकार का बैल
3. बलराम का नाम, दे० नी०
4. लोध्र नामक वृक्ष,
~भिद्
(पुं०) इन्द्र का विशेषण –श० २,
~भृत्
(वि०) बलवान्, शक्तिशाली,
~रामः
'बलवान् राम' कृष्ण के बडे भाई का नाम (यह वसुदेव और देवकी का सातवाँ पुत्र था, कंस की क्रूरता का शिकार होने से बचाने के लिए यह रोहिणी के गर्भाशय में स्थानान्तरित कर दिया गया । यह और कृष्ण दोनों का गोकुल में नन्द द्वारा पालन–पोषण किया गया । जब यह बालक ही था तो इसने शक्तिशाली राक्षस धेनुक और प्रलंब को मार गिराया, तथा अपने भाई कृष्ण की भांति अनेक आश्चर्यजनक काम किये । एक बार मदिरा के नशे में जिसका कि वह बहत शौकीन था यमुना नदी को निकट आने का आदेश दिया जिससे कि वह स्नान कर सके; जब उसकी आज्ञा पर ध्यान नहीं दिया गया तो उसने अपने हल की फाली से यमुना नदी को खींचा; अन्त में यमना ने मनुष्य का रूप धारण कर उससे क्षमा मांगी । एक दूसरे अवसर पर उसने दीवारों समेत समस्त हस्तिनापुर अपनी ओर खींचा । जिस प्रकार कृष्ण पाडवों के प्रशंसक थे, उसी प्रकार बलराम कौरवों के प्रशंसक थे जैसा कि उसकी इस बात से प्रकट होता है कि वह अपनी बहन सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से करना चाहता था न कि अर्जुन से । इतना होते हुए भी उसने महाभारत के युद्ध में न पांडवों का पक्ष लिया और न कौरवों का । इसका वर्णन नीली वेशभूषा धारण किये हुए 'हल' से जो कि उसका अत्यंत प्रभाव शाली शस्त्र था, सुसज्जित किया जाता है । उसकी पत्नी का नाम रेवती था । कई बार इसे शेषनाग का अवतार और कई बार विष्णु का आठवाँ अवतार समझा जाता है–तु० गीत),
~विन्यासः
सैन्यदल की व्यूहरचना,
~व्यसनम्
सेना की हार,
~सूदनः
इन्द्र का विशेषण,
~स्थः
योद्धा, सैनिक,
~स्थितिः
(स्त्री०)
1. शिविर, पड़ाव
2. राजकीय छावनी,
~हन्
(पुं०) इन्द्र का विशेषण,
~हीन
(वि०) वलहीन, दुर्बल, अशक्त ।


बलम् [बल्+अच्]


1. शक्ति, सामर्थ्य
2. सेना
3. मोटापा
4. शरीर, आकृति
5. वीर्य
6. रुधिर
7. अङ्कुर
8. शक्ति का देवता
9. हाथ, क्रान्ते विष्णुबले शक्रः –महा० १२।२३९।८
10. प्रयत्न ।
समस्त पद
~अर्थिन्
(वि०) शक्ति या सामर्थ्य का इच्छुक,
~उपादानम्
सेना में भर्ती होना–कौ० अ०,
~तापनः
इन्द्र का विशेषण,
~पुच्छकः
कौवा,
~पृष्ठकः
हरिण विशेष,
~मुख्यः
सेनापति,
~वर्जित
(वि०) बलहीन, दुर्बल,
~समुत्थानम्
सशक्त सेना की भर्ती करना ।

परिशिष्ट



Correction: