बलिः [ बल्+इन्]
1. आहुति, भेंट, चढ़ावा (प्रायः धार्मिक.) नीवारबलिं विलोकयतः–श० ४।२०, १।४९
2. दैनिक आहार (चावल, अनाज तथा घी आदि) में से कुछ अंश का सब जीवों को उपहार, (इसे 'भूतयज्ञ' भी कहते हैं) दैनिक पंच महायज्ञों में से एक, बलिवैश्वदेव यज्ञ (दे० मनु० ३।६।९१) इसका अनुष्ठान घर के द्वार के निकट, भोजन करने से पूर्व दैनिक आहार का कुछ अंश बाहर आकाश में फेंक कर किया जाता है–यासां बलि: सपदि मद्गृहदेहलीनां हंसैश्च सारसगणैश्च विलुप्तपूर्वः–मृच्छ० १।९
3. पूजा, आराधना–कु० १।६०, मेघ० ५५, श० ४
4. उच्छिष्ट
5. देवमूर्ति पर चढ़ाया नैवेद्य
6. शुल्क, कर, चुंगी–प्रजानामेव भूत्यर्थं स ताभ्यो बलिमग्रहीत्–रघु० १।१८, मनु० ७।८०, ८।००७,
7. चंवर का डंडा
8. एक प्रसिद्ध राक्षस का नाम (यह प्रह्लाद के पुत्र विरोचन का पुत्र था, बहुत शक्तिशाली था, देवताओं को अत्यंत पीडित करता था । फलस्वरूप देवताओं ने विष्णु से सहायता की प्रार्थना की । विष्णु ने कश्यप और अदिति का पुत्र बन कर वामन का अवतार धारण किया ।उसने साधु का वेश धारण किया ।और बलि के पास जाकर उससे तीन पग पृथ्वी मांगी । स्वभाव से उदार बलि ने निस्संकोच प्रकट रूप से इस सामान्य प्रार्थना को स्वीकार कर लिया । परन्तु शीघ्र ही वामन ने अपना विराट् रूप दिखलाया और तीन पग मापना शुरु किया ।पहले पग से उसने सारी पृथ्वी को आच्छादित कर लिया, दूसरे से समस्त अन्तरिक्ष को और तीसरे पग के लिए स्थान न पाकर उसे बलि के सिर पर रख दिया, और राजा बलि को उसकी असंख्य सेना समेत पाताल लोक भेज कर वहाँ का शासक बना दिया । इस प्रकार विश्व एक बार फिर इन्द्र के शासन में आ गया)–छलयसि विक्रमणे बलिमद्भुत–वामन–गीत १, रघु० ७।३५, मेघ० ५७,
~लिः
(स्त्री०) तह, झुर्री (प्रायः 'बलि' लिखा जाता है) ।
समस्त पद
~कर्मन्
(नपुं०)
1. सब जीवजन्तुओं को भोजन देना
2. कर अदायगी,
~दानम्
1. देवता को नैवेद्य अर्पण करना
2. सब जीव जंतुओं को भोजन देना,
~ध्वंसिन्
(पुं०) विष्णु का अवतार,
~नन्दनः, ~पुत्रः, ~सुतः
बलि के पुत्र बाण का विशेषण,
~पुष्टः, ~भोजनः
कौवा,
~प्रियः
लोध्र वृक्ष,
~बन्धनः
विष्णु का विशेषण,
~भुज्
(पुं०)
1. कौवा
2. चिड़िया
3. बगला या सारस,
~मन्दिरम्, ~वेश्मन्, ~सद्मन्
(नपुं०) पाताल लोक, बलि का आवासस्थान,
~व्याकुल
(वि०) पूजा में अथवा सब जीव जन्तुओं को भोजन देने वाला –मेघ० ८५
~हन्
(पुं०)विष्णु का विशेषण,
~हरणम्
सब जीव जन्तुओं को भोजन देना ।
बलिः [बल्+इन्]
1. यज्ञ में आहुति, उपहार
2. भूत यज्ञ
3. पूजा, अर्चना
4. उच्छिष्ट भोजन
5. देवता पर चढ़ाया गया उपहार
6. शुल्क, कर
7. चँवर का दस्ता
8. एक प्रसिद्ध राक्षस का नाम ।
समस्त पद
~क्रिया
मस्तक पर एक रेखा,
~बन्धनम्
एक नाटक का नाम जो पाणिनि द्वारा रचित समझा जाता है,
~बन्धनः
(पुं०) विष्णु का विशेषण,
~विधानम्
उपहार रूप में बलि देना,
~षड्भागः
आय का छठा भाग जो राजा को कर के रूप में दिया जाता है– अरक्षितारं राजानं बलिषड्भागहारिणम् मनु० ८।३०८,
~होमः
अग्नि में आहुति देना ।
परिशिष्ट