भिन्न (भू० क० कृ०) [भिद्+क्त, तस्य नः]
1. टूटा हुआ, फटा हुआ, टुकड़े टुकड़े किया हुआ, फाड़ा हुआ
2. विभक्त, वियुक्त
3. पृथक्कृत, विच्छिन्न, अलगाया हुआ
4. फैलाया हुआ, फुलाया हुआ, खुला हुआ
5. अलग, इतर (अपा० के साथ)–तस्मादयं भिन्नः
6. नानारूप विविध,
7. ढीला किया हुआ
8. संश्लिष्ट, मिलाया हुआ, मिश्रित
9. विचलित
10. परिवर्तित
11. प्रचण्ड, मदोन्मत्त
12. रहित, हीन, वंचित, (दे०भिद्),
~न्नः
किसी रत्न में दोष या खोट,
~न्नम्
1. लव, खण्ड, टुकड़ा
2. मंजरी
3. घाव, (छुरे आदि भोंकने का) आघात
4. भिन्न राशि ।
समस्त पद
~अञ्जनम्
बहुत सी औषधिषों को पीसकर तैयार किया गया सुर्मा–प्रयान्ति भिन्नाञ्जनवर्णतां घनाः–शि० १२।६८ मेघ० ५९, ऋतु० ३।५,
~अर्थः
स्पष्ट, विशद, सुबोध,
~उदरः
'दूसरी माता से उत्पन्न' सौतेला भाई,
~करटः
मदोन्मत्त हाथी (जिसके मस्तक, से मद रिसता है),
~कूट
(वि०) नेतृहीन (सेना आदि),
~क्रम
(वि०) क्रमहीन, क्रमरहित,
~गति
(वि०)
1. पग छोड़ कर चलने वाला,
2. तेज चाल चलने वाला,
~गर्भ
(वि०) (केन्द्र में) टूटा हुआ, अव्यवस्थित,
~गुणनम्
भिन्न राशियों की गुणा,
~घनः
भिन्नराशि का त्रिघात,
~दर्शिन्
(वि०) अन्तर देखने वाला, आंशिक,
~प्रकार
(वि०) अलग प्रकार या किस्म का,
~भाजनम्
टूटा बर्तन, ठीकरा,
~मर्मन्
(वि०) मर्मस्थल में घाव खाया हुआ, प्राणघातक चोट से आहत,
~मर्याद
(वि०) जिसने उचित सीमाओं का उल्लंघन कर दिया है, निरादरयुक्त, –आः, तातापवादभिन्नमर्याद–उत्तर० ५
2. असंयत, अनियंत्रित,
~रुचि
(वि०) अलग रुचि रखने वाला,–भिन्नरुचिर्हि लोकः–रघु० ६।३०,
~लिङ्गम्, ~वचनम्
रचना में लिंग और वचन की असंगति–दे० काव्य० १०,
~वर्चस्, ~वर्चस्क
(वि०) मलोत्सर्ग करने वाला,
~वृत्त
(वि०) बुरा जीवन बिताने वाला, परित्यक्त,
~वृत्ति
(वि०)
1. बुरा जीवन बिताने वाला, कुमार्ग का अनुसरण करने वाला
2. अलग प्रकार की भावनाएँ, रुचि या संवेग रखने वाला
3. नाना प्रकार के व्यवसाय करने वाला,
~संहति
(वि०) न जुड़ा हुआ, विघटित,
~स्वर
(वि०)
1.बदली हुई आवाज वाला, हकलाने वाला
2. बेसुरा,
~हृदय
(वि०) जिसका हृदय बींध दिया गया हो–रघु० ११।१९ ।
भिन्न (वि०) [भिद्+क्त]
1. टूटा हुआ, फाड़ा हुआ,चीरा हुआ
2. पृथक् किया हुआ, बांटा हुआ
3. विषाक्त–भिन्नवृत्तिता– मनु० १२।३३
4. रोमाञ्चित (जैसे रोंगटे खड़े हुए)–रा० ६।१०।१८
5. जिसे घूस दी गई है ।
समस्त पद
~कर्ण
(वि०)
1.जिसने कानों को बांट दिया है
2. जिसके कान बींध दिये गये हैं,
~कुम्भः
जिसने अपने अनिवार्य कर्तव्य ( पितृऋण आदि ) सम्पन्न कर लिए हैं,
~हृतिः
(स्त्री०) भिन्न राशियों का भाग ।
परिशिष्ट