महा [ कर्म० स० और ब० स० में प्रथम पद के रूप में, तथा कुछ अन्य अनियमित शब्दों के आरम्भ में प्रयुक्त 'महत्' का स्थानापन्न रूप]
(विशे० उन समस्त शब्दों की संख्या जिनका आदि पद 'महा' है, बहुत अधिक है तथा और अनेक शब्द वन सकते हैं, उनमें से अपेक्षाकृत आवश्यक या जो कोई विशिष्ट अर्थ युक्त हैं, नीचे दिए गए हैं) ।
समस्त पद
~अक्षः
शिव का विशेषण,
~अंग
(वि०) स्थूल, महाकाय
(–गः)
1. ऊँट
2. एक प्रकार का वूहा, घूंस
3. शिव का नामान्तर,
~अंजनः
एक पहाड़ का नाम,
~अत्ययः
संकट का भारी खतरा,
~अध्वनिक
(वि०) 'दूर तक गया हुआ' महाप्रयात, मृत,
~अध्वरः
बड़ा यज्ञ,
~अनसम्
भारी गाड़ी
(–सः, –सम्)
रसोई,
~अनुभाव
(वि०) महाप्रतापी, ओजस्वी, उदात्त, यशस्वी, महाशय, उदार, श्रीमान्–शि०–शि० १।१७, श० ३
2. गुणवान् ईमानदार, धर्मात्मा,
(–वः)
प्रतिष्ठित या आदरणीय व्यक्ति,
~अंतक:
1. मृत्यु
2. शिव का विशेषण,
~अंधकारः
1. घोर अन्धेरा
2. आध्यात्मिक अज्ञान,–
अंध्राः
(ब० व०) एक देश और उसके अधिवासियों का नाम,
~अन्वय, ~अभिजन
(वि०) उत्तम कुल में उत्पन्न, सत्कुलोद्भव
(–यः, –नः)
उत्तम जन्म, ऊँचा कुल,
~अभिषवः
सोम का अत्यन्त खींचा हुआ रस,
~अमात्यः
(राजा का) मुख्य या प्रधानमंत्री,
~अंबुकः
शिव का विशेषण,
~अंबुजम्
दस खरब,
~अम्ल
(वि०) बहुत खट्टा
(–म्लम्)
इमली का फल,
~अरण्यम्
सुनसान जंगल, विशाल जंगल,
~अर्घ
(वि०) अतिमूल्यवान्, ऊँची कीमत वाला
(–र्घः)
एक प्रकार की बटेर,
~अर्घ्य
(वि०) मूल्यवान्, कीमती,
~अर्चिस्
(वि०) ऊँची ज्वालाओं वाला,
~अर्णवः
1. महासागर
2. शिव का नामान्तर,
~अर्बुदम्
एक अरब
~अर्ह
(वि०)
1. अतिमूल्यवान्, बहुत क़ीमती–कु० ५।१२
2. अनमोल, अननुमेय – उत्तर० ६।११,
(–र्हम्)
सफेद चन्दन की लकड़ी,
~अवरोहः
वटवृक्ष,
~अशनिध्वजः
वज्र के रूप में एक बड़ा झंडा–रघु० ३।५६,
~अशन
(वि०) पेटू, भोजनभट्ट,
~अश्मन्
(पुं०) मूल्यवान् पत्थर, लाल,
~अष्टमी
आश्विन शुक्ला अष्टमी, दुर्गाष्टमी
~असिः
बड़ी तलवार,
~असुरी
दुर्गा का नामान्तर,
~अह्नः
दोपहर बाद का समय,
~आकार
(वि०) विस्तीर्ण, विशाल, बड़ा,
~आचार्यः
1. प्रधान अध्यापक शिव का विशेषण,
~आढ्य
(वि०) धनवान्, अमीर
(–ढ्यः)
कदम्ब का वृक्ष,
~आत्मन्
(वि०)
1. महाशय, महामनस्क, उदारचेता, महोदय, अयं दुरात्मा अथवा महात्मा कौटिल्यः–मुद्रा० ७, द्विषंति मन्दाश्चरितं महात्मनां–कु० ५।७५, उत्तर० १।४९
2. श्रीमान्, पूज्य, श्रेष्ठ, प्रमुख (पुं०) परमात्मा–मनु० १।५४ (‘महात्मवत्’ का भी वही अर्थ है जो 'महात्मन्' शब्द का),
~आनकः
एक प्रकार का बड़ा ढोल,
~आनंदः, –नन्दः
1. बड़ा हर्ष या उल्लास
2. विशेष कर मोक्ष का आनंद,
~आपगा
बड़ा दरिया,
~आयुधः
शिव का विशेषण,
~आरम्भ
(वि०) बड़े-बड़े कार्यों में हाथ में लेने वाला, साहसिक
(–भः)
कोई बड़ा साहसिक कार्य,
~आलयः
1. देवालय
2. पवित्र स्थान, आश्रम
3. बड़ा आवासस्थान
4. तीर्थस्थान
5. ब्रह्मलोक
6. परमात्मा
(–या)
एक विशेष देवता का नाम,
~आशय
(वि०) महात्मा, महामनस्क, उदारचेता, उदात्तचरित्र – दे० महात्मन्
(–यः)
1. उदारमना या उदारचेता व्यक्ति–महाशयचक्रवर्ती–भामि० १।७०
2. समुद्र,
~आस्पद
(वि०)
1. उत्तम पद पर अधिकार करने वाला
2. ताकतवर, बलवान्,
~आहवः
बड़ा या महासंग्राम,
~इच्छ
(वि०)
1. उदारचेता, उदारमना महामना, उदात्तचरित्र–रघु० १८।३३
2. महान् उद्देश्य और आशाएँ रखने वाला, महत्त्वाकांक्षी,
~इन्द्रः
1. महेन्द्र अर्थात् महान् इन्द्र कु० ५।५३, रघु० १३।२०, मनु० ७।७
2. मुखिया या नेता
3. एक पर्वत शृंखला,
°चापः
इन्द्रधनुष,
°नगरी
इन्द्र की राजधानी अमरावती,
°मंत्रिन्
(पुं०) बृहस्पति का विशेषण,
~इष्वासः
बड़ा धनुर्धर, बड़ा भारी योद्धा भग० १।४,
~ईशः, ~ईशानः
शिव का नाम,
~ईशानी
पार्वती का नाम,
~ईश्वरः
1. महाप्रभु, स्वामी
2. शिव का नामांतर
3. विष्णु का नाम,
(–री)
दुर्गा का नाम,
~उक्षः
('उक्षन्' के स्थान पर) महाकाय बैल, हृष्टपुष्ट बैल–महाक्षतां वत्सतरः स्पृशन्निव–रघु० ३।३२, ४।२२, ६।७२, शि० ५।६३,
~उत्पलम्
एक बड़ा नील कमल,
~उत्सवः
1. एक बड़ा पर्व, या हर्ष का अवसर
2. कामदेव,
~उत्साह
(वि०) ऊर्जस्वी, ओजस्वी, धैर्यशाली
(–हः)
धैर्य,
~उदधिः
1. महासागर रघु० ३।१७
2. इन्द्र का विशेषण
°जः
शंख, सीपी,
~उदय
(वि०) बड़ा समृद्धिशाली या भाग्यवान्, बड़ा यशस्वी या भव्य, अतिसमृद्ध
(–यः)
1. प्रोत्कर्ष, उन्नयन, बड़प्पन, समृद्धि –रघु० ८।१८
2. मोक्ष
3. प्रभु, स्वामी
4. कान्यकुब्ज या कन्नौज नामक जिला
5 कन्नौज की राजधानी का नाम
6. मधुपर्क,
~उदर
(वि०) बड़े पेट वाला, मोटा
(–रम्)
1. बड़ा पेट
2. जलोदर,
~उदार
(वि०) अतिदानशील, या उदारचेता, वदान्य,
~उद्यम
(वि०) =महोत्साह दे०,
~उद्योग
(वि०) अतिपरिश्रमी, मेहनती, परिश्रमशील,
~उन्नत
(वि०) अत्यत ऊँचा
(–तः)
पंखिया खजूर का वृक्ष,
~उन्नतिः
(स्त्री०) प्रकर्ष, उन्नयन (आलं० भी) उत्कृष्ट पद
~उपकारः
बड़ा आभार,
~उपाध्यायः
मुख्य गुरु, विद्वान् अध्यापक,
~उरगः
बडा साँप–रघु० १२।९८
~उरस्क
(वि०) विशाल वक्षस्थल वाला
(–स्कः)
शिव का विशेषण,
~उख्का
1. एक बड़ा टूटा तारा
2. बड़ी जलती हुई लकड़ी,
~ऋद्धिः
(स्त्री०) बडी समृद्धि या सम्पन्नता,
~ऋषभः
साँड,
~ऋषिः
1. बड़ा ऋषि या सन्त (मनु० १।३४ में यह शब्द मानवजाति के मूलपुरुष या दस प्रजापतियों के लिए प्रयुक्त हुआ है, परन्तु यह 'बड़ा ऋषि' के सामान्य अर्थ में भी प्रयुक्त होता है)
2. शिव का नाम
~ओष्ठ
(महोष्ठ) (वि०) बड़े होठों वाला
(–ष्ठः)
शिव का विशेषण,
~ओजस्
बहुत ताकतवर अतिबलशाली, प्रतापी, यशस्वी,–महौजसो मानधना धनार्चिता:–कि० १।१९, (पुं०) बड़ा शूरवीर योद्धा, मल्ल,
~ओजसम्
विष्णु का चक्र,
~ओषधिः
(स्त्री०)
1. अमोघ औषधि का पौधा, अचूक दवा
2. दूर्वा घास,
~औषधम्
सर्वोपरि उपचार, रामबाण, सब रोगों की अचूक दवा
3. अदरक
4. लहसुन
5 एक प्रकार का विष, वत्सनाभ,
~कच्छ:
1. समुद्र
2 वरुण का नाम
3. पहाड का नाम,
~कंदः
लहसुन,
~कपर्दः
एक प्रकार की सीपी, कौड़ी,
~कपित्थः
1 बेल का पेड़
2. लाल लहसुन,
~कंबु
(वि०) बिल्कुल नंगा
(–बुः)
शिव का विशेषण,
~कर
(वि०)
1 लंबे हाथों वाला
2. जिससे बहुत राजस्व मिलता हो
~कर्णः
शिव का विशेषण,
~कर्मन्
(वि०) बड़े-बड़े काम करने वाला (पुं०) शिव का विशेषण,
~कला
शुक्ल पक्ष की द्वितीया की रात,
~कविः
1. कविशिरोमणि कालिदास भवभूति, बाण और भारवि आदि महाकवि
2. शुक्राचार्य का विशेषण
~कान्तः
शिव का विशेषण
(–ता)
पृथ्वी,
~काय
(वि०) स्थूलकाय, बड़ा महाकाय, अतिकाय
(–यः)
1. हाथी
2. शिव का विशेषण
3. विष्णु का विशेषण
4. शिव का एक अनुचर, नंदी बैल,
~कार्तिकी
कार्तिक मास की पूर्णिमा,
~कालः
प्रलयकर्ता के रूप में शिव का एक रूप
2. एक प्रसिद्ध मन्दिर या शिव (महाकाल) का मन्दिर, ('महाकाल' का यह मन्दिर उज्जैन में विद्यमान है, कालिदास ने अपने मेघदूत की रचना द्वारा इसे अमर कर दिया है, वहाँ (महाकाल=शिव) देवता, उसका मन्दिर, पूजा आदि के साथ–साथ नगरी का सचित्र वर्णन मिलता है– तु० मेघ० ३०–३८, रघु ६।३४
3. विष्णु का विशेषण
4. एक प्रकार की लौकी या कद्दू,
°पुरम्
उज्जयिनी की नगरी,
~काली
दुर्गा देवी का डरावना रूप,
~काव्यम्
लौकिक काव्य, महाकाव्य (इसके विषय में पूरा विवरण जो साहित्य शास्त्रियों ने किया है सा० द० ५५९ में दे०) (महाकाव्य गिनती में पाँच है –रघुवंश, कुमारसंभव, किरातार्जुनीय, शिशुपालवध, और नैषधचरित । यदि खंडकाव्य–मेघदूत भी सूचीमें सम्मिलित किया जाय तो छ: महाकाव्य हो जाते हैं परन्तु यह गणना केवल परम्परा–प्राप्त, क्योंकि भट्टिकाव्य, विक्रमांकदेवचरित और हरविजय आदि का भी महाकाव्य की दृष्टि से विचार किया जाने का समान अधिकार है),
~कुमारः
राजा का सबसे बड़ा पुत्र, युवराज,
~कुल
(वि०) सत्कुलोत्पन्न, उच्चकुलोद्भव, ऊँचे कुल में उत्पन्न
(–लम्)
उच्चकुल में जन्म, ऊँचा कुल,
~कृच्छ्रम्
घोर साधना, भारी तपस्या,
~कोशः
शिव का विशेषण,
~क्रतुः
महायज्ञ, उदा० अश्वमेध–रघु० ३।४६,
~क्रमः
विष्णु का विशेषण,
~क्रोधः
शिव का विशेषण,
~क्षत्रपः
महाराज्यपाल, उपशासक,
~क्षीरः
गन्ना, ईख,
~खर्वः, –र्वम्
(बड़ी संख्या सौ खरब की संख्या)
~गजः
बड़ा हाथी दे० दिक्करिन्,
~गणपतिः
गणेश देवता का एक रूप,
~गंधः
एक प्रकार की बेत
(–धम्)
एक प्रकार की चन्दन की लकड़ी,
~गवः
सुरागाय,
~गुण
(वि०) अमोघ, अचूक (औषधि आदि),
~गृष्टि:
विशाल डील की गाय,
~ग्रहः
राहु का विशेषण,
~ग्रीवः
1. ऊँट
2. शिव का विशेषण,
~ग्रीविन्
(पुं०.) ऊँट
~घूर्णा
खींची हुई शराब,
~घोषम्
मंडी, मेला
(–षः)
ऊँचा शरीर, कोलाहल, गुलगपाड़ा,
~चक्रवर्तिन्
(पुं०) सार्वभौम नरेश,
~चमूः
(स्त्री०) विशाल सेना,
~छायः
वटवृक्ष,
~जटः
शिव का विशेषण,
~जत्रु
(वि०) जिसकी हंसली की हड्डी बहुत बड़ी हो
(–त्रु)
शिव का विशेषण,
~जनः
1. लोगों का समूह, बहुत से प्राणी, साधारण जनता–महाजनों येन गतः स पन्थाः–महा०
2. जमसंख्या, भीड़–भाड़ –महाजनः स्मेरमुखो भविष्यति –कु० ५।७०
3. बड़ा आदमी, प्रतिष्ठित पुरुष, प्रमुख व्यक्ति–महाजनस्य संसर्ग कस्य नोन्नति कारकः, पद्मपत्रस्थितं तोयं धत्ते मुक्ताफलश्रियम् –सुभा०
4. किसी व्यवसाय का मुखिया
5. सौदागर, व्यापारी
~जातीय
(वि०)
1. दान-शील
2. उत्तम जाति का,
~ज्योतिस्
(पुं०) शिव का विशेषण,
~तपस्
(पुं०)
1. कठोर तप करने वाला
2. विष्णु का विशेषण,
~तलम्
नीचे के सात लोकों में से एक, दे० पाताल,
~तिक्तः
निंबवृक्ष,
~तीक्ष्ण
(वि०) अत्यंत तेज या तीब्र
(–क्ष्णा)
भिलावाँ,
~तेजस्
(वि०)
1. बड़ी भारी कांति या दीप्ति से युक्त
2. तेजस्वी, शक्तिशाली, शौर्ययुक्त (पुं०)
1. शूरवीर, योद्धा
2. अग्नि
3. कार्तिकेय का विशेषण (न०) पारा,
~दण्ड:, ~दंतः
1. बड़े दांतों वाला हाथी
2. शिव का विशेषण
1. लंबी भुजा
2. भारी दंड
~दशा
(मनुष्य के भाग्य पर) प्रबल ग्रह का प्रभाव,
~दारू
(नपुं०) देवदारु वृक्ष,
~देवः
शिव का नामांतर
(–वी)
पार्वती का नामांतर,
~द्रुमः
पीपल का वृक्ष,
~धन
(वि०)
1. धनाढ्य
2. कीमती, मूल्यवान्
(–नम्)
1. सोना,
2. गंध, धूप
3. मूल्यवान् वेशभूषा,
~धनुस्
(पुं०) शिव का विशेषण,
~धातुः
1. सोना
2. शिव का विशेषण
3. मेरु का विशेषण,
~नटः
शिव का विशेषण
~नदः
बड़ा दरिया,
~नदी
1. गंगा, कृष्णा जैसी बड़ी नदी – संभूयाम्भोधिमभ्येति महानद्या नगापगा–शि० २।१००
2. बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली एक नदी,
~नंदा
1. खींची हुई शराब
2. एक नदी का नाम,
~नरकः
इक्कीस नरकों में से एक,
~नलः
एक प्रकार का नरकुल, नेजा.
~नवमी
आश्विन शुक्ला नौमी, दुर्गानवमी,
~नाटकम्
'महानाटक' एक नाटक' का नाम जिसे 'हनुमन्नाटक' (हनुमान् के नाम से सर्वप्रिय होन के कारण) भी कहते हैं,
~नादः
1. ऊँची आवाज शोर
2. बड़ा ढोल
3. गरजने वाला बादल,
4. शंख
5. हाथी
6. सिंह
7. कान
8. ऊँट
9. शिव का विशेषण,
(–दम्)
एक बाद्ययंत्र,
~नासः
शिव का विशेषण,
~निद्रा
'महानिद्रा', मृत्यु,
~नियमः
विष्णु का विशेषण,
~निर्वाणम्
(बौद्धों के अनुसार) व्यष्टिसत्ता का पूर्ण नाश,
~निशा
1. आधीरात, रात का दूसरा या तीसरा पहर–महानिशा तु विशेया मध्यमं प्रहरद्वयम्,
~नीचः
धोबी,
~नील
(वि०) गहरा नील
(–लः)
एक प्रकार का नीलम या पन्ना–शि० १।१६, ४।४४, रघु० १८।४२,
°उपलः
नीलम,
~नृत्यः
शिव का विशेषण,
~नेमिः
कौवा,
~प्रेक्षः
1. गरुड़ का विशेषण
2. एक प्रकार की बत्तख,
(–क्षी)
उल्लू,
~पंचमूलम्
पांच पेड़ों की जड़ों का योग–“बिल्वोग्निमन्थः श्योनाक: काश्मरी पाटला तथा ॥ सर्वैस्तु मिलितैरेतैः स्यान्महापंचमूलकम्
महा [ मह्+घ+टाप्]
गाय ।
महा (कर्मधारय और बहुव्रीहि समास के आरंभ में 'महत्' शब्द का स्थानापन्न–इसके कुछ उदाहरण निम्नांकित हैं ) ।
समस्त पद
~अनिल:
बवंडर महानिलेनेव निदाघजं रज:–कि० १४।५९,
~आरम्भः
महान् कार्य. विशाल पैमाने पर कार्य का आरंभ करना,
~आलयः
देवालय, मन्दिर, तीर्थ स्थान
~आलयामावस्या
वह अमावस्या जिससे महालयपक्षः आरंभ होता है,
~आलयपक्षः
माघ और पौष मास का पुनीत पितृपक्ष,
~आलयश्राद्धः
महालय पक्ष में श्राद्ध करना,
~ऊर्मिन्
(पुं०) समुद्र,
~ओघ
(वि०) प्रबल धाराओं से युक्त
~कल्पः
ब्रह्मा के सौ वर्ष,
~चक्रम्
शक्ति की पूजा में रहस्यमय चक्र,
~जङघः
ऊँट,
~जव:
बारहसिंगा हरिण,
~दंष्ट्रः
बड़े व्याघ्र की एक जाति,
~दुर्गम्
महान् संकट,
~पराक:
एक प्रकार की तपस्या,
~पुराणम्
अठारह पुराणों में एक पुराण,
~प्रश्नः
एक जटिल सवाल,
~बिसी
एक प्रकार का चमड़ा,
~भाण्डम्
मुख्य कोष,
~मृत्युंजयः
1. मृत्यु के विजेता शिव को प्रसन्न करने का मन्त्र
2. एक औषधि का नाम,
~यानम्
एक बड़ी सवारी (पश्चवर्ती बौद्ध शिक्षण),
~रवः
मेंढक,
~रुजः
(वि०) अत्यन्त पीड़ाकर,
~लयः
1. महा प्रलय
2. परमपुरुष जिसमें सब महाभूत लीन हो जाते हैं,
~विपुला
एक प्रकार का छन्द,
~शिवरात्रिः
फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष का चौदहवाँ दिन, शिवपूजा का माङ्गलिक दिवस,
~श्लक्ष्णा
रेत, बालू,
~सन्नि:
(पुं०) एक प्रकार का संगीत माप,
~सुधा
चाँदी ।
परिशिष्ट