प्रहेलि: (स्त्री०) [प्र+हिल्+इन्]
पहेली, बुझौवल, कूट प्रश्न, विदग्धमुखमंडन में दी गई परिभाषा –
“व्यक्तीकृत्य कमप्यर्थं स्वरूपार्थस्य गोपनात् ।
यत्र बाह्यन्तरावर्थो कथ्यते सा प्रहेलिका ॥”
यह आर्थी और शाब्दी दो प्रकार की है ।
“तरुण्यालिङ्गितः कण्ठे नितम्बस्थलमाश्रितः ।
गुरूणां सन्निधानेऽपि कः कूजति मुहुर्महुः ॥”
(यहाँ पहेली का उत्तर है ईषदूनजलपूर्णकुंभः) यह आर्थी का उदाहरण है ।
“सदारिमध्यापि न वैरियुक्ता नितान्तरक्ताप्यसितैव नित्यम् ।
यथोक्तवादिन्यपि नैव दूती का नाम कान्तेति निवेदयाशु ॥”
(यहाँ पहेली का उत्तर है –सारिका) यह शाब्दी का उदाहरण है । दण्डी ने सोलह प्रकार की पहेलियाँ बतलाई है –काव्या०.३।९६ –१२४ ।