प्राकृत (वि०) (स्त्री० –‘ता’, –‘ती’) [प्रकृति+अण्]
1. मौलिक, नैसर्गिक, अपरिवर्तित, अविकृत –स्याताममित्रो मित्रे च सहजप्राकृतावपि –शि० २।३६, (इस पर देखो मल्लि०)
2. प्रचलित. सामान्य, साधारण
3. असंस्कृत, गंवार, असभ्य, अशिक्षित –प्राकृत इव परिभूषमानमात्मानं न रुणत्सि –का० १४६, भग० १८।२४
3. नगण्य, महत्त्वहीन, तुच्छ –मुद्रा० १,
4. प्रकृति से उत्पन्न –प्राकृतो लयः 'प्रकृति में ही पुनः लीन होना'
5. प्रान्तीय, देहाती (बोली), दे० नी०,
~तः
ओछा मनुष्य, साधारण व्यक्ति, देहाता पुरुष,
~तम्
एक देहाती या प्रान्तीय बोली जो संस्कृत से व्युत्पन्न तथा उससे मिलती –जुलती है –प्रकृतिः संस्कृत तत्र भवं तत आगतं च प्राकृतम् –हेम० (इनमें बहुत सी बोलियाँ संस्कृत नाटकों में निम्न श्रेणी के पात्रों या स्त्री पात्रों द्वारा बोली जाती है) तद्भवस्तत्समो देशीत्यनेकः प्राकृतक्रमः –काव्या० १।३३, ३४, ३५ त्वमप्यस्मादृशजनयोग्ये प्राकृतमार्गे प्रवृत्तोऽसि –विद्ध० १।
समस्त पद
~अरिः
नैसर्गिक शत्रु अर्थात् पड़ौसी देश का शासक दे०, शि० २।२६ पर मल्लि०,
~उदासीनः
नैसर्गिक तटस्थ अर्थात् वह राजा जिसका राज्य नैसर्गिक मित्र राज्य के परे है,
~ज्वरः
सामान्य या साधारण बुखार,
~प्रलयः
विश्व का पूर्ण विघटन,
~मित्रम्
नैसर्गिक मित्र अर्थात् वह राजा जिसका राज्य नैसर्गिक शत्रु राज्य से मिला हुआ है (अथवा जिसका देश उस देश से पृथक् है जिसके साथ मित्रता का संबंध हो चुका है) ।