बन्ध्य (वि०) [बन्ध् + ण्यत्]
1. बांधे जाने के योग्य, बेड़ी द्वारा जकड़े जाने योग्य, कैद किये जाने या बन्दी बनाये जाने के योग्य –याज्ञ० २।२४३
2. मिलाकर बाँधने या जोड़ने के योग्य
3. निर्माण किये जाने के योग्य, बनाये जाने या संचरित किये जाने के योग्य
4. निरुद्ध, निगृहीत
5. बाँझ, बंजर, जो उपजाऊ न हो, निष्फल, निरर्थक (व्यक्ति या वस्तु)–बन्ध्यश्रमास्ते –रघु० १६।७५, अबन्ध्ययत्नाश्च बभूववुर ते–३।२९, कि० १।३३
6. जिसका मासिक रजःस्राव आना बन्द हो गया हो
7. ( समास के अन्त में ) विहीन, विरहित ।
समस्त पद
~फल
(वि०) निरर्थक, अर्थहीन, सुस्त ।