भज्
i (भ्वा० उभ०–भजति– ते, परन्तु व्यवहारतः आ०, भक्त)
1.
(क) हिस्से करना, वितरित करना, बाँटना–भजेरन् पैतृकं रिक्थम्–मनु० ९।१०४, न तत्पुत्रैर्भजेत्सार्धम्–२०९, ११९,
(ख) निर्दिष्ट करना, नियत करना, अनुभाजन करना–गायत्रीमग्नयेऽभजत् –ऐ० ब्रा०
2. किसी के लिए प्राप्त करना, हिस्सा लेना, भाग लेना–पित्र्यं वा भजते शीलम् – मनु० १०।५९
3. स्वीकार करना, ग्रहण करना मा० ९।२५
4.
(क) आश्रय लेना, (अपने आप को) समर्पण करना, पहुँच रखना–शिलातलं भेजे –का० १७९, –मातर्लक्ष्मि भजस्व कंचिदपरम् –भर्तृ० ३।६४, न कश्चिद्वर्णानामपथमपकृष्टोऽपि भजते –श० ५।१०, भामि० १।८३, रघु० १७।२८,
(ख) अभ्यास करना, अनुगमन करना, पालन करना–भेजे धर्ममनातुरः–रघु० १।२१
5. उपभोग करना, अधिकृत करना, रखना, भोगना, अनुभव करना, मनोरंजन करना–विधुरपि भजतेतरां कलङ्कम् –भामि० १।७४, न भेजिरे भीमविशेण भीतिम् –भर्तृ० २।८०, व्यक्ति भजन्त्यापगाः– श० ७।८, अभितप्तमयोऽपि मार्दवं भजते कैव कथा शरीरिषु –रघु० ८।४३, मा० ३।९, उत्तर० १।३५
6. सेवा में प्रस्तुत रहना, सेवा करना–रघु० २।२३ पंच १।१८१, मृच्छ० १।३२
7. आराधना करना, सत्कार करना (देव मान कर) पूजा करना
8. छाँटना, चुनना, पसंद करना स्वीकार करना–सन्तः परीक्ष्यान्यतरद् भजन्ते–मालवि० १।२ १. शारीरिक सुखोपभोग करना,–पंच० ४।५०
10. अनुरक्त होना, भक्त बनना
11. अधिकार में करना
12. भाग्य में पड़ना (इस धातु के अर्थ–संज्ञाओं के साथ जुड़कर विविध रूप ग्रहण कर लेते हैं –उदा० ‘निद्रां भज्’ सोना, ‘मूर्छां भज्’ बेहोश होना, ‘भावं भज्’ प्रेम प्रदर्शित करना आदि)
वि–
1. विभक्त करना, बाँटना–विभज्य मेरुर्न यदर्थिसात्कृतः–० १।१६, पत्रिणां व्यभजदाश्रमाद्वहिः –रघु० ११।२९, १०।५४, शि०१।३
2. अलग २ करना, (संपत्ति, पैतृक जायदाद आदि) बांटना विभक्ता भ्रातरः– 'बंटे हुए भाई'
3. भेद करना
4. सम्मान करना, पूजा करना, –
संवि–
हिस्सा लेना, हिस्से में किसी को प्रविष्ट करना वित्तं यदा यस्य च संविभक्तम्
ii (चुरा० उभ०–भाजयति–ते –कई विद्वानों के मतानसार यह 'भज्' के ही प्रेर० रूप हैं)
1. पकाना
2. देना ।