संस्कृत-शब्दकोशः

भवन्ती भवादृक्ष

भवभूति

भवभूति महावीरचरित, मालतीमाधव और उत्तररामचरित का रचयिता । यह विदर्भ का मूल निवासी था, और कान्यकुब्ज के राजा यशोवर्मा के दरबार में रहता था । काश्मीर के राजा ललितादित्य (६९३ से ७२९ ई०) ने इसे परास्त किया था । अत: भवभूति सातवीं शताब्दी के अन्त में हुआ । बाण ने इसके नाम का उल्लेख नहीं किया, अतः यह काल सुसंगत है । कालिदास और भवभूति की समकालीनता के उपाख्यान निरे उपाख्यान होने के कारण स्वीकार्य नहीं है ।



Correction: