भारत (वि०) (स्त्री० –‘ती’) [ भरत+अण्]
भरत से संबन्ध रखने वाला या भरत की सन्तान,
~त:
1. भरत की सन्तान
2. भारतवर्ष या हिन्दुस्तान का निवासी
3. अभिनेता,
~तम्
1. भरत का देश, भारत–शि० १४।५
2. संस्कृत में लिखा हुआ एक अत्यन्त प्रसिद्ध महाकाव्य जिसमें अनन्त उपाख्यानों के साथ भरतवंशी राजाओं का इतिहास पाया जाता है (व्यास या कृष्णद्वैपायन इसके रचयिता माने जाते हैं परन्तु यह जिस विशाल रूप में आज मिलता है निश्चित रूप से अनेक व्यक्तियों की रचना है) –श्रवणांजलिपुटपेयं विरचितवान् भारताख्यममृतं य तमहमरागमकृष्णं कृष्णद्वैपायनं बंदे–वेणी १।४,
“व्यासगिरां निर्यासं सारं विश्वस्य भारतं वन्दे ।
भूषणतयैव संज्ञां यदङ्कितां भारती वहति ॥”
–आर्या० ३१,
~ती
वाणी, वाच्य, वचन, वाणी–प्रवाह भारतीनिर्घोष:– उत्तर० ३, तमर्थमिव भारत्या सुतया योक्तुमर्हसि–कु० ६।७९ नवरसरुचिरां निर्मितिमादधती भारती कवेर्जयति–काव्व० १
2. वाणी की देवता, सरस्वती
3. विशेष प्रकार की शैली –भारती संस्कृतप्रायो वाग्व्यापारो नटाश्रयः–सा० द० २८५
4. लवा, बटेर ।
भारत (वि०) [भरतस्येदम् –अण्]
भरतवंशी,
~तः
1. भरतकुल में उत्पन्न (जैसे विदुर, धृतराष्ट्र, अर्जुन)
2. भारतवर्ष का निवासी
3. अग्नि,
~तम्
(नपुं०)
1. भारतवर्ष देश
2. संस्कृत का एक महान् काव्य (इसके लेखक व्यास या कृष्णद्वैपायन माने जाते हैं)
3. संगीतशास्त्र तथा नाट्यकला ।
समस्त पद
~आख्यानम्
‘इतिहासः, कथा’ भरतकुल के राजाओं की कहानी, महाभारत काव्य,
~सावित्री
एक स्तोत्र का नाम –इमां भारतसावित्रीं प्रातरुत्थाय यः पठेत् – महा० १८।५।६४ ।
परिशिष्ट