संस्कृत-शब्दकोशः

भीति भीमर

भीम

भीम (वि०) [ बिभेत्यस्मात्, भी अपादाने मक्]


भयानक, त्रास देने वाला, भयावह, डरावना, भीषण–न भेजिरे भीमविषेण भीतिम्–भर्तृ० २।८०, रघु० १।१६, ३।५४,
~मः
1. शिव का विशेषण
2. द्वितीय पाण्डव राजकुमार (यह पवन देव द्वारा कुन्ती से उत्पन्न हुआ था, बचपन से ही यह अपनी असाधारण शक्ति का प्रदर्शन करने लगा, अतः इसका नाम भीम पड़ा । बहुभोजी होने के कारण इसे वृकोदर 'भेड़िये के पेट वाला' भी कहते थे । इसका अचूक शस्त्र इसकी गदा थी । महाभारत के युद्ध में इसने महत्त्वपूर्ण कार्य किया और युद्ध के अन्तिम दिन अपनी अमोघ गदा से दुर्योधन की जंघा को चीर दिया । इसके जीवन की कुछ पहली मुख्य घटनाएँ हैं–हिडिंब और बक राक्षस को पछाड़ना, जरासंघ को परास्त करना, कौरवों के विशेष कर दुःशासन के (जिसने द्रौपदी के प्रति अपमानजनक आचरण किया) विरुद्ध भीषण प्रतिज्ञा, दु:शासन के रक्त को पीकर प्रतिज्ञा की पूर्ति, जयद्रथ को पराजित करना, राजा विराट के यहाँ रसोइये के रूप में कीचक के साथ मल्लयुद्ध, तथा कुछ और कारनामें जिनमें उसने अपनी असाधारण वीरता दिखलाई । इसका नाम अपनी असीम शक्ति व साहस के कारण लोक प्रसिद्ध हो गया) ।
समस्त पद
~उदरी
उमा का विशेषण,
~कर्मन्
(वि०) भयंकर पराक्रम वाला–भग० १।१५,
~दर्शन
डरावनी शक्ल का, विकराल,
~नाद
(वि०) डरावना शब्द करने वाला,
(–दः)
1. भयानक या ऊंची आवाज–शि० १५।१०,
2. सिंह
3. उन सात बादलों में से एक जो सृष्टि के प्रलय के समय प्रकट होंगे,
~पराक्रम
(वि०) भयानक पराक्रम वाला,
~रथी
मनुष्य के सतत्तरवें वर्ष में सातवें महीने की सातवीं रात (यह अत्यंत संकट का काल कहा जाता है) (
“सप्तसप्ततिमे वर्षे सप्तमे मासि सप्तमी ।
रात्रिर्भीमरथी नाम नराणामतिदुस्तरा ॥”
),
~रूप
(वि०) भयानक रूप का.
~विक्रम
(वि०) भयानक विक्रमशील,
~विक्रान्तः
सिंह,
~विग्रह
(वि०) विशालकाय, डरावनी सूरत का,
~शासनः
यम का विशेषण,
~सेनः
1. द्वितीय पांडवराजकुमार
2. एक प्रकार का कपूर ।


भीम (वि०.) [भी+मक्]


भयानक, डरावना, भयपूर्ण,
~मः
(पुं०)
1. शिव का विशेषण
2. परमपुरुष
3. भयानक रस
4. दूसरा पांडव,
~मम्
(नपुं०) भय, त्रास ।
समस्त पद
~अञ्जस्
(वि०) भीषण शक्ति वाला,
~पाकः
पूरी तरह पका हुआ भोजन,
~रथः
1. धृतराष्ट्र के एक पुत्र का नाम
2. श्रीकृष्ण का एक पुत्र ।

परिशिष्ट



Correction: