संस्कृत-शब्दकोशः

भुजिष्य भुण्ड्

भुज्

भुज् (वि०) [भुज् +क्विप्]


(समास के अन्त में) खाने वाला, मज़े लेने वाला, भोगने वाला, राज्य करने वाला, शासन करने वाला, स्वधाभुज्, हुतभुज्, पाप° क्षिति° मही° आदि, (स्त्री०)
1. उपभोग
2. लाभ, हित ।


भुज्
i (तुदा० पर० भुजति, भुग्न)
1. झुकाना
2. मोड़ना, टेढ़ा करना ।
ii (रुधा उभ० भुनक्ति, भुंक्ते)
1. खाना, निगलना, खा पी जाना (आ०)–शयनस्थो न भुंजीत–मनु० ४।७४, ३।१४६, भट्टि० १४।९२, भग० २।५,
2. उपभोग करना, प्रयोग करना, (सम्पत्ति, भूमि आदि को) अधिकार में करना–विक्रम ३।१, मनु० ८।१४६; याज्ञ० २।२४
3. शारीरिक उपभोग करना (आ०)–सदयं बुभुजे महाभुजः–रघु० ८।७, ४।७, १५।१, १८।४, सुरूपं वा कुरूपं वा पुमानित्येव भुञ्जते–मनु० ९।१४,
4. हुकूमत करना, शासन करना, प्ररक्षा करना, रखवाली करना (पर०)–राज्यं न्यासमिवाभुनक्–रघु०१२।१८, एकः कृत्स्नां(धरित्रीं) नगरपरिघप्रांशुबाहुर्भुनक्ति०–श० २।१४,
5. भोगना, सहन करना, अनुभव करना–वृद्धो नरो दुःखशतानि भुङ्क्ते–सिद्धा०
6. बिताना, (समय) यापन करना –प्रेर० (भोजयति–ते) खिलाना, भोजन कराना, इच्छा० (बुभुक्षति–ते) खाने की इच्छा करना आदि ।
अनु
–उपभोग करना, (बुरे या भले का) अनुभव करना, (बुरे फल) भुगताना–मेघमुक्तविशदां सचन्द्रिकाम् (अन्वभुंक्त)–रघु० १९।३९, कु० ७।५,
उप–
1. मजा लेना, चखना–तपसामुपभुञ्जानाः फलानि–कु० ६।१०,
2. शारीरिक रूप से मजे लेना (यथा–स्त्रीसंभोग)
3. खाना या पीना–अर्धोपभुक्तेन बिसेन–कु० ३।३७, पयः पुत्रोपभुंक्ष्व–रघु २।६५, १।६७, भट्टि० ८।४०,
4. भोगना, सहन करना, झेलना–मनु० १२।८,5. अधिकार में करना रखना,
परि–
1. खाना
2. उपयोग करना, आनन्द लेना–न खलु च परिभोक्तुं नैव शक्नोमि हातुम्–श० ५।१९ कि० ५।५, ८।५७,
सम्–
1. खाना
2. उपभोग करना
3. शारीरिक रूप से मजे लेना ।



Correction: