भोजनम् [ भुज्+ल्युट्]
1. खाना, भोजन करना,–अजीर्णे भोजनं विषम्
2. आहार
3. भोजन (खाने के लिए) देना, खिलाना
4. उपयोग करना, उपभोग करना
5. उपभोग की सामग्री
6. जिसका उपभोग किया जाय
7. संपत्ति, दौलत, जायदाद,
~नः
शिव का विशेषण ।
समस्त पद
~अधिकारः
चारे का कार्यभार, खाद्यसामग्री का अधीक्षण, कार्याध्यक्ष का पद,
~आच्छादनम्
खाना–कपड़ा,
~कालः, ~वेला, ~समयः
भोजन करने का समय, खाने का समय,
~त्यागः
आहार का त्याग, उपवास,
~भूमिः
(स्त्री०) भोजनकक्ष, खाने का कमरा,
~विशेषः
स्वादिष्ट भोजन, विशिष्ट भोजन,
~वृत्तिः
(स्त्री०) भोजन, आहार,
~व्यग्र
(वि०) खाने में व्यस्त,
~व्ययः
खाने-पीने का खर्च ।