मद्
i (दिवा० पर० माद्यति, मत्त)
1. मस्त होना, नशे में चूर होना–वीक्ष्य मद्यमितरा तु ममाद–शि० १०।२७.
2. पागल होना
3. आनन्द मनाना, खुशी मनाना
4. प्रसन्न या हृष्ट होना । प्रेर० (मादयति)
1. नशे में चूर करना, मदोन्मत्त करना, पागल बना देना
2. (मदयति) उल्लसित करना, प्रसन्न करना, खुश करना–मा० १।३६
3. प्रणयोन्माद को उत्तेजित करना–मा० ३।६,
उद्–
1. मस्त या नशे में चूर होना (आलं० से भी)
2. पागल होना –मनु० ३।१६१, प्रेर०–नशे में चूर करना, मदोन्मत्त करना –अद्यापि मे हृदयमुन्यदयन्ति हन्त–भामि० २।५,
प्र–
1. नशे में चूर होना, मस्त होना
2. उपेक्षक होना, लापरवाह या अवधान रहित होना (अधि० के साथ) अतोऽर्थान्न प्रमाद्यन्ति प्रमदासु विपश्चितः मन० २।२१३
3. भूलचूक होना, भटक जाना, विचलित होना – यथा स्वाधिकारात्प्रमत्त:– मेघ० १ में,
4. गलती करना, भूल करना राह भूल जाना–भट्टि० ५।८, १७।३९, १८।८,
सम्–
1. नशे में चूर चूर होना,
2. हर्षयुक्त होना, प्रसन्न होना ।
ii (चुरा० आ० मादयते) प्रसन्न करना, खुश करना ।
मद् उत्तमपुरुष सर्वनाम के एक वचन का रूप जो प्रायः समस्त शब्दों के आरम्भ में प्रयुक्त होता है –यथा मदर्थे, 'मेरे लिए' 'मेरी खातिर' 'मच्चित्त' 'मेरे विषय में सोचकर' मद्वचनम्, मत्सन्देशः, मत्प्रियम् आदि ।