संस्कृत-शब्दकोशः

मनोमय मन्तु

मन्

मन्
i (भ्वा० पर० मनति)
1. घमण्ड करना
2. पूजा करना
ii (चुरा० आ० मानयते) घमण्डी होना,
iii (दिवा० तना० आ० मन्यते, मनुते, मत)
1. सोचना, विश्वास करना, कल्पना करना, चिन्तन करना, उत्प्रेक्षा करना, विचारना–अङ्कं केऽपि शशङ्किर जलनिधेः पङ्कं परे मेनिरे–सुभा०, वत्स मन्ये कुमारेणान्येन जृम्भकास्त्रमामन्त्रितम् – उत्तर० ५, कथं भवान्मन्यते 'आपकी क्या सम्मति है'
2. खयाल करना, आदर करना, मानना, देखना, समझना, मान लेना –समीभूता दृष्टिस्त्रिभुवनमपि ब्रह्म मनुते–भर्तृ० ३।८४, अमस्तचानेन परार्घ्यजन्मना स्थितेरभेत्ता स्थितिमन्तमन्वयम्–रघु० ३।२७, १।३२, ६।८४, भग० २।२६, ३५, भट्टि० ९।११७, स्तनविनिहितमपि हारमुदारं सा मनुते कृशतनुरिव भारम्–गीत० ४
3. सम्मान करना, आदर करना, मान करना, मूल्यवान् समझना, बड़ा मानना, वरेण्य समझना–यस्यानुषङ्गिण इमे भुवनाधिपत्य भोगादयः कृपणलोकमता भवन्ति –भर्तृ० ३।७६
4. जानना, समझना, प्रत्यक्ष करना, पर्यवेक्षण करना, लिहाज करना–मत्वा देवं धनपतिसखं यत्र साक्षाद्वसन्तम्–मेघ० ७३
5. स्वीकृति देना, हामी भरना, अमल करना–तन्मन्यस्व मम वचनम् –मृच्छ० ८
6. सोचना, विचार विमर्श करना
7. इरादा करना, कामना करना, आशा करना
8. मन लगाना, 'मन' धातु के अर्थ उस शब्द के अनुसार जिसके साथ इसका प्रयोग होता है, विविध प्रकार से बदलते रहते हैं–उदा० ‘बहु मन्’ बहुत मानना, बड़ा समझना, बहुत मूल्य आंकना, वरेण्य समझना, पूज्य मानना–बहु मनुते ननु ते तनुसंगतपवनचलितमपि रेणुम्–गीत०५, 'बहु' के अन्तर्गत भी दे०; ‘लघु मन्’ तुच्छ समझना, घृणा करना, अपमान करना–श० ७।१; ‘अन्यथा मन्’ और तरह सोचना, संदेह करना, ‘साधु मन्’ भला सोचना, अनुमोदन करना, संतोषजनक समझना, श० १।२, ‘असाधु मन्’ नापसंद करना, ‘तृणाय मन्’ या ‘तृणवत् मन्’ तिनके जैसा समझना, हलका मूल्य लगाना, तुच्छ समझना –हरिमप्यमंसत तृणाय–शि० १५।६१, ‘न मन्’ अवज्ञा करना, अवहेलना करना, प्रेर० (मानयति–ते) सम्मान करना, श्रद्धा दिखाना, आदर करना, अभिवादन करना, मूल्यवान् समझना–मान्यान्मानय –भर्तृ० २।७७, इच्छा० (मीमांसते)
1. विचार विमर्श करना, परीक्षण करना, अन्वेषण करना, पूछताछ करना
2. संदेह करना, पूछताछ के लिए बुलाना, (अधि० के साथ),
अनु–
स्वीकृति देना, हामी भरना, अनुमोदन करना, स्वीकार करना, अनुमति देना, अनुज्ञा देना, मंजूरी देना–राजन्यान्स्वपुरनिवृत्तयेऽनुमेने–रघु० ४।८७, १४।२०, तत्र नाहमनुमन्तुमुत्सहे मोघवृत्ति कलभस्य चेष्टितम्–रघु० ११।३९, कु० १।५९, ३।६०, ५।६८, भर्तृ० ३।२२, रघु० १६।८५, प्रेर०–छुट्टी मांगना, अनुमति मांगना, स्वीकृति मांगना–अनुमान्यतां महाराजः–विक्रम० २,
अभि–
कामना करना, इच्छा करना, लालायित होना मनु० ९०।९५
2. अनुमोदन करना, हामी भरना सोचना, उत्प्रेक्षा करना, कल्पना करना, मानना,
अव–
घृणा करना, हेय समझना, अवज्ञा करना, नीच समझना, तुच्छ समझना–चतुर्दिगीशानवमत्य मानिनी–कु० ५।५३, मनु० ४।१३५, विक्रम० २।११
प्रति–
सोचना, विचारना–प्रेर०
1. सम्मान करना, सम्मानित समझना, आदर करना
2. अनुमोदन करना, प्रशंसा करना
3. अनुज्ञा देना, अनुमति देना,
वि–
(प्रेर०) अनादर करना, तुच्छ समझना, अवज्ञा करना, नीच समझना–स्त्रीभिर्विमानितानां कापुरुषाणां विवर्धते मदनः–मृच्छ० ८।९,
सम्–
1. सहमत होना, एकमत होना, एक मन का होना
2. हामी भरना, स्वीकृति देना, अनुमोदन करना, पसंद करना
3. सोचना, खयाल करना, मानना
4. स्वीकृति देना, अधिकार देना
5. मान करना, सम्मान करना, महत्त्वपूर्ण समझना, –कच्चिदग्निमिवानाय्यं काले संमन्यसेऽतिथिम् –भट्टि० ६।६५, सममंस्त बन्धून् १।२
6. अनुज्ञा देना, अनुमति देना (प्रेर०) सम्मान करना, आदर करना, प्रतिष्ठा करना ।


मन् ( दिवा० तना० आ० ) स्वीकार करना, सहमत होना ।

परिशिष्ट



Correction: