मलयः [मलते धरति चन्दनादिकम् – मल्+कयन्]
1. भारत के दक्षिण में एक पर्वत शृंखला जहाँ चन्दन के वृक्ष बहुतायत से पाये जाते हैं (कविसमुदाय प्रायः मलयपर्वत से चलने वाली पवन का उल्लेख किया करता हैं, यह पवन चन्दन तथा अन्य सुगंधित पौधों की सुगंध को इधर उधर फैलाने के साथ–साथ कामार्त व्यक्तियों को विशेष रूप से प्रभावित करती है) –स्तनाविव दिशस्तस्याः शैलौ मलयदर्दुरौ–रघु० ४।५१, ९।२५, १३।२
2. मलयश्रृंखला के पूर्व में स्थित देश, मलावार
3. उद्यान
4. इन्द्र का नन्दनकानन ।
समस्त पद
~अचलः, ~अद्रिः, ~गिरिः, ~पर्वतः
मलय पहाड़,
~अनिलः, ~वातः, ~समीरः
मलयपहाड़ से चलने वाली पवन, दक्षिणीपवन–ललितलंवगलतापरिशीलनकोमलमलयसमीरे – गीत० १, तु० अपगतदाक्षिण्यदक्षिणानिलहतक पूर्णास्ते मनोरथा: कृतं कर्तव्यं वहेदानीं यथेष्टम् –का०,
~उद्भवम्
चन्दन की लकड़ी,
~जः
चन्दन का वृक्ष–अयि मलयज महिमायं कस्य गिरामस्तु विषयस्ते–भामि० १।११,
(–जः, –जम्)
चन्दन की लकड़ी
(–जम्)
राहु का विशेषण,
°रजस्
(नपुं०) चन्दन का चूरा,
~द्रुमः
चन्दन का पेड़,
~वासिनी
दुर्गा का विशेषण ।
मलय भारत की सात मुख्य पर्वत शृंखलाओं में से एक । इसकी एकरूपता संभवतः मैसूर के दक्षिण में फैले हुए घाट के दक्षिणी भाग से की जाती है जो ट्रावनकोर की पूर्वी सीमा बनाता है । भवभूति के कथनानुसार यह प्रदेश कावेरी से घिरा हुआ है (महावीर० ५ । ३ तथा रघु० ४।४६) । कहते हैं कि यहाँ इलायची, काली मिर्चें, चंदन और सुपारी के वृक्ष बहुत पाये जाते है । रघु० ४।५१ में कालिदास ने बतलाया है कि मलय और दर्दुर यह दो पर्वत दक्षिणी प्रदेश के दो वक्षःस्थल हैं । अत: दर्दुर घाट का वह भाग है जो मैसूर की दक्षिणपूर्वी सीमा बनाता है ।
परिशिष्ट