संस्कृत-शब्दकोशः

मातृत मात्रा

मात्र

मात्र (वि०) (स्त्री० –‘त्रा’, –‘त्री’) [मा+त्रन्]


'इतनी माप का जितना कि' 'इतना ऊँचा लंबा या चौड़ा जितना कि' 'वहाँ तक पहुँचता हुआ जहाँ तक कि' अर्थों को प्रकट करने के लिए संज्ञाओं के साथ जोड़ा जाने वाला प्रत्यय, जैसा कि ऊरुमात्री भित्ति: (इस अर्थ में समास के अन्त में 'मात्रा' शब्द का प्रयोग भी चिन्तनीय है, दे० नी०),
~त्रम्
1. एक माप (चाहे वह लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई की हो; चाहे डीलडौल, स्थान, दूरी या संख्या की हो, प्रयोग बहुधा समास के अन्त में – उदा० ‘अंगुलिमात्रम्’ अंगुलि के बराबर चौड़ाई; ‘किंचिन्मात्रं’ गत्वा कुछ दूरी, ‘क्रोशमात्रे’ एक कोस की दूरी पर ‘रेखामात्रमपि’ रेखा तक की चौड़ाई भी, इतनी चौड़ाई जितनी कि एक रेखा की होती है ;–रघु० १।१७, इसी प्रकार ‘क्षणमात्रम्, निमिषमात्रम्’ एक क्षण का अन्तराल, ‘शतमात्रम्’ संख्या में सौ, ‘गजमात्रम्’ इतना ऊँचा या बड़ा जितना कि हाथी ‘तालमात्र, यवमात्रम्’ आदि
2. किसी चीज का पूरा माप, वस्तुओं की पूर्ण समष्टि, राशि – ‘जीवमात्रं या प्राणिमात्रम्’ जीवधारियों प्राणियों का समस्त समुदाय, मनुष्यमात्रो मर्त्यः, प्रत्येक मनुष्य मरणशील है
3. किसी चीज का सामान्य माप, केवल एक बात का उससे अधिक नहीं, इसका अनुवाद प्रायः 'केवल,' 'सिर्फ' या 'भी, ही' आदि शब्दों से किया जाता है; –जातिमात्रेण हि० १।५८, केवल जाति से; टिट्टिभमात्रेण समुद्रो व्याकुलीकृत:–२।१४९, केवल टिटहरे के द्वारा, वाचामात्रेण जप्यसे–श० २, केवल वाणी द्वारा' इसी प्रकार अर्थमात्रम्, संमानमात्रम्–पंच० १।८३, क्तान्त शब्दों के साथ जुड़ कर 'मात्र' शब्द का अनुवाद 'ज्योंही' 'हो' आदि है, विद्धमात्र:–रघु० ५।५१, 'ज्योंही वह वेधा गया त्योंहीं' 'बींधे जाने पर ही', भुक्तमात्रे, 'खाने के बाद ही', प्रविष्टमात्र एव तत्रभवति – श० ३ आदि ।


मात्र (वि०) [मा+त्रन्]


आरम्भिक विषय ।

परिशिष्ट



Correction: