लम्ब (वि०) [लम्ब्+अच्]
1. नीचे की ओर लटकता हुआ, झूलता हुआ, लम्बमान, दोलायमान– पाण्ड्योऽयमंसार्पितलम्बहार:–रघु० ६।६०, ८४, मेघ० ८४
2. लटकता हुआ, अनुषक्त
3. बड़ा, विस्तृत
4. विस्तीर्ण
5. लंबा, ऊँचा,
~बः
1. लम्बमापक
2. सह–अक्ष–रेखा, किसी स्थान के ऊर्ध्वबिन्दु और ध्रुवबिन्दु का मध्यवर्ती चाप, अक्षरेखा का पूरक ।
समस्त पद
~उदर
(वि०) बड़े पेट वाला, तोंदवाला, स्थूलकाय भारीभरकम
(–रः)
1. गणेश का नामांतर
2. भोजन भट्ट,
~ओष्ठः
(लम्बो–बौ–ष्ठः) ऊँट,
~कर्णः
1. गधा,
2. बकरा
3. हाथी
4. बाज, शिकरा
5. पिशाच, राक्षस,
~जठर
(वि०) मोटे पेट वाला, भारीभरकम,
~पयोधरा
वह स्त्री जिसके स्तन भारी हों और नीचे को लटकते हों,
~स्फिच्
(वि०) जिसके नितंब भारी और उभरे हुए हों ।