लुड्i (भ्वा० पर० लोडति) हरकत देना, क्षुब्ध करना, बिलोना, आलोडित करना –प्रेर० (लोडयति-ते) हरकत करना, विलोना, विलोडित करना (इसी अर्थ में 'वि' उपसर्ग के साथ प्रयुक्त)–शि० ११।८, १९।६९ ।ii (तुदा० पर० लुडति)1. जुड़ना, चिपकना2. ढकना ।