वालिः [वाले केशे जाते वाल+इञ]
प्रसिद्ध वानर बालि जो उसके छोटे भाई सुग्रीव की इच्छानुसार राम के द्वारा मारा गया । (वर्णन ऐसा मिलता है कि वानरराज वालि अत्यन्त बलवान् था, कहते हैं कि उनसे रावण को जब उससे लड़ने गया, पकड कर अपनी काख मे रख लिया । जब वालि दुंदुभि के भाई को मारने के लिए किष्किंधापूरी से बाहर गया तो उसके भाई सुग्रीव ने वालि को यद्ध में मरा जान, उसका सिंहासन हथिया लिया । जिस समय वालि वापिस आया तो सुग्रीव को भाग कर ऋष्यमूक पर्वत पर शरण लेनी पड़ी । सुग्रीव की पत्नी तारा को वालि ने छीन लिया, परन्तु राम के द्वारा वालि का वध होने पर वह फिर सुग्रीव को मिल गई) ।