संस्कृत-शब्दकोशः

शकट

शक

शकः [शक्+अच्]


1. एक राजा (विशेषतः 'शालिवाहन', परन्तु इस शब्द के सही अर्थ तथा क्षेत्र के विषय में अभी तक विद्वानों में मतैक्य नहीं हो सका)
2. काल, सम्वत् (यह शब्द विशेष रूप से शालिवाहन सम्वत् के लिए जो ख्रीस्ताब्द से ७८ वर्ष के पश्चात् आरम्भ हुआ, प्रयुक्त होता है),
~काः
(पुं० ब० व०)
1. एक देश का नाम
2. एक विशेष जन–जाति या राष्ट्र का नाम (मनु० १०।४४ में 'पौण्ड्रक' के साथ इस शब्द का भी प्रयोग मिलता है)
समस्त पद
~अन्तकः, ~अरिः
राजा विक्रमादित्य के विशेषण जिसने शकों का उन्मूलन किया,
~अब्दः
शकसंवत् का वर्ष,
~कर्तृ, ~कृत्
(पुं०) संवत् का प्रवर्तक ।


शक एक जनजाति का नाम जो भारत के उत्तर–पश्चिमी सीमांत पर बसी हुई थी । संस्कृत के श्रेण्य साहित्य में इसका उल्लेख मिलता है । सिधियंस से इसकी एक रूपता मानी जाती है ।

परिशिष्ट



Correction: