संस्कृत-शब्दकोशः

शर्करजा शर्कराल

शर्करा

शर्करा [शृ+करन्+टाप्]


1. कंदयुक्त चीनी
2. कंकड़ी, रोड़ी, बजरी – मृच्छ० ५
3. कंकरीला रूप
4. बालू से युक्त भूमि, रेत
5. टुकड़ा, खण्ड
6. ठींकरा,
7. कोई भी कड़ा कण जैसा कि 'जलशर्करा', पानी का कण अर्थात् ओला
8. पथरी का रोग ।
समस्त पद
~उदकम्
खांडमिश्रित जल, चीनी डाल कर मीठा किया हुआ पानी,
~सप्तमी
वैशाख शुक्ला सप्तमी के दिन मनाया जाने वाला अनुष्ठान ।


शर्करा [शृ+करन्, कस्य नेत्वम्]


1. गन्ने से निर्मित शक्कर
2. कङ्कड़
3. पत्थरों के टुकड़ों से बहुल भूमि
4. रेत
5. ठीकरा
6. सुनहरी भूमि –स्तिमितजलो मणिशङ्खशर्करः –रा० २।८१।१६।

परिशिष्ट



Correction: