संस्कृत-शब्दकोशः

शुध् शुनः शेफ

शुनः शेप

शुनः शेपः [शुन इव शेफः यस्य–अलुक् स०]


एक वैदिक ऋषि, अजीगर्त का पुत्र (ऐतरेय ब्राह्मण में बताया गया है कि राजा हरिश्चन्द्र ने निस्सन्तान होने के कारण यह प्रतिज्ञा की कि यदि मुझे पुत्र लाभ हुआ तो मैं वरुण देवता के लिए उसकी बलि दे दूँगा ।अन्त में उसके घर पुत्र ने जन्म लिया, उसका नाम रोहित रक्खा गया । राजा अपनी प्रतिज्ञा को किसी न किसी बहाने टालता रहा । अन्ततः रोहित ने सौ गौओं के बदले अजीगर्त के मध्यम पुत्र शुनः शेप को अपने स्थान पर बलि दिये जाने के लिए खरीद लिया । परन्तु बालक शुनः शेप ने विष्णु, इन्द्र तथा अन्य देवताओं स्तुति करके अपने आपको मत्यु से बचा लिया । उसके पश्चात् विश्वामित्र ने उस लड़के को अपने कुल में गोद ले लिया और उसका नाम रक्खा 'देवरात') ।



Correction: