शोधन (वि०) (स्त्री०–‘नी’) [शुध+णिच् + ल्युट्]
शुद्ध करने वाला, स्वच्छ करने वाला,
~नम्
1. शुद्ध करना, स्वच्छ करना
2. संशोधन, (ऋण) परिशोधन करना
3. यथार्थ निर्धारण
4. अदायगी, बेबाकी, ऋण चुकाना
5. प्रायश्चित्त, परिशोधन
6. धातुओं को साफ़ करना
7. प्रतिहिंसा, प्रतिदान, दण्ड
8. (गणि० में) व्यवकलन
9. तूतिया
10. मल, विष्ठा ।
शोधनम् [शुध्+णिच्+ल्युट्]
1. मार्जन, परिष्करण
2. पाप अपराधादि से शुद्धि ।
परिशिष्ट