संस्कृत-शब्दकोशः

श्राणा श्राद्धमित्र

श्राद्ध

श्राद्ध (वि०) [श्रद्धा हेतुत्वेनास्त्यस्य अण्]


निष्ठावान्, विश्वास करने वाला,
~द्धम्
1. मृतक सम्बन्धियों की दिवङ्गत आत्माओं के सम्मान में अनुष्ठेय संस्कार, अन्त्येष्टि संस्कार–श्रद्धया दीयते यस्मात्तस्माच्छ्राद्धं निगद्यते; यह तीन प्रकार का है–नित्य, नैमित्तिक और काम्य
2. और्ध्वदैहिक आहुति, श्राद्ध के अवसर पर उपहार या भेंट ।
समस्त पद
~कर्मन्(नपुं०), ~क्रिया
अन्त्येष्टि संस्कार,
~कृत्
(पुं०) अन्त्येष्टि संस्कार करने वाला,
~दः
अन्त्येष्टि आहुति या श्राद्ध भेंट करने वाला,
~दिनः, –नम्
उस स्वर्गीय सम्बन्धी की बरसी जिसके सम्मान में श्राद्ध किया जाय,
~देवः, ~देवता
1. अन्त्येष्टि संस्कार की अधिष्ठात्री देवता
2. यम का विशेषण
3. विश्वदेव दे०
4. पिता, प्रजनक,
~भुज्, ~भोक्तृ
(पुं०) दिवङ्गत, पूर्व पुरुष ।



Correction: