प्रबोधः [ प्र+बुध्+घञ्]
1. जागना (आलं० भी) जागरण, होश में आना, चेतना –अप्रबोधाय सुष्वाप –रघु० १२।५० मोहादभूत्कष्टतरः प्रबोध: –१४।५६
2. (फूलों का) खिलना, फैलना
3. जागरण, नींद का अभाव
4. सतर्कता, सावधानी
5. ज्ञान, समझ, बुद्धिमत्ता, भ्रम को दूर करना, यथार्थं ज्ञान –यथा 'प्रबोधचन्द्रोदय' में
6. सांत्वना
7. किसी सुगंध द्रव्य में सुगंध का पुनर्जीवन ।