प्रह्लादः [प्र+ह्लाद्+घञ्]
1. अत्यधिक हर्ष, प्रसन्नता, खुशी, आनन्द
2. शब्द, आवाज़
3. हिरण्यकशिपु राक्षस के पुत्र का नाम (पद्मपुराण के अनुसार प्रह्लाद अपने पूर्व जन्म में ब्राह्मण था । जब उसने हिरण्यकशिपु के यहाँ जन्म लिया तो भी उसकी विष्णु के प्रति अनन्यभक्ति बनी रही । उसका पिता यह नहीं चाहता था कि उसका अपना पुत्र ही उसके घोर शत्रु देवों का ऐसा पक्का भक्त बनें! अतः उससे छुटकारा पाने के उद्देश्य से उसने अपने पुत्र प्रह्लाद को नाना प्रकार की यातनाएँ दी । परन्तु विष्णु की कृपा से प्रह्लाद का कुछ नहीं बिगड़ा, उसने और भी अधिक उत्साह से इस बात का उपदेश करना आरम्भ कर दिया कि विष्णु सर्वव्यापक, सर्वज्ञ और सर्वशक्तिमान् है । हिरण्यकशिपु ने क्रोधावेश में प्रह्लाद से पूछा कि बता कि यदि विष्णु सर्वव्यापक है तो इस वृक्ष के स्तंभ में वह मुझे क्यों नहीं दिखाई देता? इस पर प्रह्लाद ने स्तंभ पर मुक्के का आघात किया (दूसरे मतानुसार स्वयं हिरण्यकशिपु ने क्रोध में भरकर अपने पुत्र के विश्वास की मूर्खता का उसे विश्वास दिलाने के लिए स्वयं स्तंभ को ठोकर मारी) फलतः विष्णु नरसिंह (अर्ध मनुष्य तथा अर्ध सिंह) के रूप में प्रकट हुआ और हिरण्यकशिपु के टुकड़े –टुकडे कर दिये । प्रह्लाद अपने पिता का उत्तराधिकारी बना और बुद्धिमत्ता पूर्वक, तथा न्यायपूर्वक राज्य किया) ।