प्री
i (क्र्या० उभ० प्रीणाति, प्रोणीते प्रीत)
1. प्रसन्न करना, खुश करना, सन्तुष्ट करना, आनन्दित करनो–प्रीणाति यः सुचरितैः पितरं स पुत्रः–भर्तृ० २।६८, सस्नुः पितॄन् पिप्रियुरापगासु–भट्टि ३।३८, ५।१०४, ७।६४
2. प्रसन्न होना, खुश होना–कच्चिन्मनस्ते प्रीणाति वनवासे–महा०
3. कृपामय बर्ताव करना, अनुग्रह दर्शाना
4. प्रसन्न या हँसमुख रहना–प्रेर० (प्रीणयति–ते) प्रसन्न करना, सन्तुष्ट करना ।
ii (दिवा० आ०) (प्रीयते–'प्री' क्रिया का कर्मवाच्य का रूप) सन्तुष्ट या प्रसन्न होना, तृप्त होना–प्रकाममप्रीयत यज्वनां प्रिय:–शि० १।१७, रघु० १५।३०, १९।३० याज्ञ० १।२४५
2. स्नेह करना, प्रेम करना
3. सहमति या मंजूरी देना, सन्तुष्ट होना ।