बभ्रु (वि०) [ भृ+कु, द्वित्वम् –बभ्रू+उ वा]
1. गहरा भूरा, खाकी, लाली लिये हुए भूरा–ज्वालाबभ्रुशिरोरुहः–रघु० १५।१६, १९।२५, बवन्ध बालारुणबभ्रु वल्कलम् –कु० ५।८
2 किसी रोग के कारण गंजे सिर वाला,
~भ्रुः
1. आग,
2. नेवला
3. खाकी रंग
4. भरे बालों वाला
5. एक यादव का नाम–शि० २।४०
6. शिव का विशेषण
7. विष्णु का विशेषण ।
समस्त पद
~धातुः
1. सोना
2. गेरु, सुवर्णगैरिक,
~वाहनः
चित्रांगदा के गर्भ से उत्पन्न अर्जुन का एक पुत्र, [ युधिष्ठिर द्वारा छोड़े गये अश्वमेध के घोड़े की देखभाल अर्जुन करता था । वह घोड़ा घूमता हुआ मणिपुर देश में चला गया । उस समय वहाँ बभ्रुवाहन राज्य करता था । वह अद्वितीय पराक्रमी था । जब वह घोड़ा उसके पास लाया गया और उसने घोड़े के सिर पर बँधे पट्ट पर 'पांडवों' का नाम पढ़ा तथा यह जाना कि उसके पिता अर्जुन राज्य में आ गए हैं तो शीघ्रता से वह उनके पास गया, बड़े सम्मान, के साथ अपना राज्य और कोष, अश्वसहित उनके सामने प्रस्तुत किया । अर्जुन ने उस बुरे समय में बभ्रुवाहन के सिर पर प्रहार किया और उसकी कायरता के लिए उसे डॉटा, फटकारा और कहा कि यदि वह सच्चा पराक्रमी होता, तथा अर्जुन का सच्चा पुत्र होता तो उसे अपने पिता से डरना नहीं चाहिए था, और न इस प्रकार दीनता दिखलानी चाहिए थी । इन शब्दों से उस वीर युवक को अत्यन्त क्रोध आया, जोश में भरकर उसने अर्जुन पर एक अर्धचन्द्राकार बाण छोडा जिससे उसका सिर धड से अलग हो गया । संयोगवश उस समय वहाँ चित्रांगदा के पास उलूपी विद्यमान थी, उसने अर्जुन को पुनर्जीवित कर दिया । अर्जुन ने भी बभ्रुवाहन को अपना सच्चा पुत्र मान लिया और अपनी यात्रा पर आगे चल दिया) ।