संस्कृत-शब्दकोशः

ब्रह्मत्व ब्रह्ममय

ब्रह्मन्

ब्रह्मन् (नपुं०) [बृंह् +मनिन्, नकारस्याकारे ऋतो रत्वम्]


1. परमात्मा जो निराकार और निर्गुण समझा जाता है (वेदान्तियों के मतानुसार ब्रह्म ही इस दृश्यमान संसार का निमित्त और उपादान कारण है; यही सर्वव्यापक आत्मा और विश्व की जीव शक्ति है, यही वह मूलतत्त्व है जिससे संसार की सब बस्तुएँ पैदा होती हैं तथा जिसमें फिर वह लीन हो जाती हैं–अस्ति तावन्नित्यशुद्धबुद्धमुक्तस्वभावं सर्वज्ञ सर्बशक्तिसमन्वितं ब्रह्म–शारी०) समीभूता दृष्टिस्त्रिभुवनमपि ब्रह्म मनुते–भर्तृ० ३।८४, कु० ३।१५
2. स्तुतिपरक सूक्त
3. पुनीत पाठ
4. वेद–कु० ६।१६, उत्तर० १।१५
5. ईश्वरपरक पावन अक्षर ॐ' –एकाक्षरं परं ब्रह्म–मनु० २।८३
6. पुरोहितवर्ग या ब्राह्मण समुदाय–मनु० ९।३२०
7. ब्राह्मण की शक्ति या ऊर्जा–रघु० ८।४
8. धार्मिक साधना या तपस्या
9. ब्रह्मचर्य, सतीत्व–शाश्वते ब्रह्मणि बर्तते –श० १
10. मोक्ष या निर्वाण
11. ब्रह्मज्ञान, अध्यात्मविद्या
12. वेदों का ब्राह्मणभाग
13. धनदौलत, संपत्ति,–(पुं०) परमात्मा, ब्रह्मा, पावन त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में प्रथम जिनको संसार की रचना का कार्य सौंपा गया है (संसार की रचना का वर्णन बहुत सी बातों में भिन्न २ है, मनुस्मृति के अनुसार यह विश्व अंधकारावृत था, स्वयंभू भगवान् ने अंधकार को हटा कर स्वयं को प्रकट किया । सबसे पहले उसने जल पैदा किया तथा उसमें बीजवपन किया । यह बीज स्वर्णिम अंडे के रूप में हो गया, जिससे ब्रह्मा (संसार का स्रष्टा) के रूप में वह स्वयं उत्पन्न हुआ । फिर ब्रह्मा ने इस अंडे के दो खण्ड किये–जिससे उसने द्युलोक और अंतरिक्ष को जन्म दिया, उसके पश्चात् उसने दस प्रजापतियों (मानस पुत्रों) को जन्म दिया जिन्होंने सृष्टि के कार्य को पूरा किया । दूसरे वर्णन (रामायण) के अनुसार आकाश से ब्रह्मा का आगमन हुआ । उससे फिर मरीचि का जन्म हुआ, मरीचि से कश्यप और कश्यप से फिर विवस्वान् ने जन्म लिया । विवस्वान् से मनु की उत्पत्ति हुई । इस प्रकार मनु ही मानव संसार का रचयिता है । तीसरे वृत्तान्त के अनुसार स्वयंभू ने सुनहरे अंडे को दो खण्डों (नर और नारी) में विभक्त किया उनसे विराज और मनु का जन्म हुआ–तु० कु० २।७, मनु० १।३२ तथा आगे । पौराणिक कथा के आधार पर ब्रह्मा का जन्म उस कमल से हुआ जो विष्णु की नाभि में उगा था । स्वयं अपनी पुत्री सरस्वती से उसने अवैध संबंध द्वारा सृष्टि रचना की । ब्रह्मा के प्रारम्भ में पाँच सिर थे, परन्तु एक सिर शिव ने अपनी अनामिका से काट दिया था या तृतीय नेत्र की आग से भस्म कर दिया । ब्रह्मा की सवारी हंस है । उसके अनंत विशेषण हैं जिनमें से अधिकांश उसकी कमल में उत्पत्ति का संकेत करते हैं)
2. ब्राह्मण –श० ४।४
3. भक्त
4. सोमयाग में नियुक्त चार ऋत्विजों (पुरोहितों) में से एक
5. धर्मज्ञान का ज्ञाता
6. सूर्य
7. प्रतिभा
8. सात प्रजापतियों (मरीचि, अत्रि, अंगिरस्, पुलस्त्य, पुलह, क्रतु और वसिष्ठ) का विशेषण
9. बृहस्पति का विशेषण
10. शिव का विशेषण ।
समस्त पद
~अक्षरम्
पावन अक्षर 'ॐ',
~अङ्गभूः
घोड़ा,
~अञ्जलिः
वेद पाठ करते समय हाथ जोड. कर सादर अभिवादन
2. आचार्य या गुरु का सम्मान (वेद पाठ के आरम्भ तथा समाप्ति पर),
~अण्डम्
'ब्रह्मा' का अंडा', बीजभूत अंडा जिससे यह समस्त संसार या विश्व का उद्भव हुआ–ब्रह्माण्डच्छत्रदण्ड:–दश० १,
~पुराणम्
1. अठारह पुराणों में से एक पुराण,
~अभिजाता
गोदावरी नदी का एक विशेषण,
~अधिगमः, ~अधिगमनम्
वेदों का अध्ययन,
~अभ्यासः
वेदों का अध्ययन,
~अम्भस्
(नपुं०) गोमूत्र,
~अयणः, –नः
नारायण का विशेषण,
~अर्पणम्
1. ब्रह्मज्ञान का अर्पण
2. परमात्मा में अनुरक्ति
3. एक प्रकार का जादू या मन्त्र.
~अस्त्रम्
ब्रह्मा से अधिष्ठित एक अस्त्र,
~आत्मभूः
घोड़ा,
~आनन्दः
ब्रह्म में लीन होने का आत्यंतिक सुख या आनंद–ब्रह्मानन्द साक्षात्क्रिया–महावीर० ७।३१,
~आरम्भः
वेदों का पाठ आरंभ करना–मनु० २।७१,
~आवर्तः
(हस्तिनापुर के पश्चिमोत्तर में) सरस्वती और दृषद्वती नदियों के बीच का मार्ग –
“सरस्वती दृषद्वत्योर्देवनद्योर्यदन्तरम् ।
तं देवनिर्मितं देशं ब्रह्मावर्तं प्रचक्षते ॥”
– मनु० २।१७, १९, मेघ० ४८,
~आसनम्
गहन समाधि के लिए विशिष्ट आसन,
~आहुतिः
(स्त्री०) प्रार्थनापरक मंत्रों का पाठ, स्वस्तिवाचन, दे० ब्रह्मयज्ञ,
~उज्झता
वेदों को भूल जाना या उनकी उपेक्षा करना–मनु० ११।५७, (अघीतवेदस्यानभ्यासेन विस्मरणम्–कुल्लू०),
~उद्यम्
वेद की व्याख्या करना, ब्रह्मज्ञानविषयक समस्याओं पर विचार विमर्श,
~उपदेशः
ब्रह्मज्ञान या वेद का शिक्षण,
°नेतृ
(पुं०) ढाक का वृक्ष,
~ऋषिः
(ब्रह्मर्षि या ब्रह्म ऋषि) ब्राह्मण ऋषि,
~देशः
मंडल, जिला (
“कुरुक्षेत्रं च मत्स्याश्च पंचालाः शूरसेनकाः ।
एष ब्रह्मर्षिदेशो वै ब्रह्मावर्तादनन्तर: ॥”
–मनु० २।१९)
~कन्यका
सरस्वती का विशेषण,
~करः
पुरोहित वर्ग को दिया जाने वाला शुल्क,
~कर्मन्
(नपुं०)
1. ब्राह्मण के धार्मिक कर्तव्य
2. यज्ञ के चार मुख्य पुरोहितों में ब्राह्मण का पद,
~कल्पः
ब्रह्मा की आयु,
~काण्डम्
ब्रह्मज्ञान से संबद्ध वेद का भाग,
~काष्ठः
शहतूत का पेड़,
~कूर्चम्
एक प्रकार की साधना –
“अहोरात्रोषितो भूत्वा पौर्णमास्यां विशेषतः ।
पंचगव्यं पिबेत् प्रातर्ब्रह्मकूर्चमिति स्मृतम् ॥”
,
~कृत्
(वि० ) स्तुति करने वाला (पुं०) विष्णु का विशेषण,
~गुप्तः
एक ज्योतिर्विद् का नाम जो सन् ५९८ ई० में उत्पन्न हुआ था,
~गोलः
विश्व,
~गौरवम्
ब्रह्मा से अधिष्ठित अस्त्र का सम्मान–भट्टि० ९।७६, (मा भून्मोघो ब्राह्मः पाश इति),
~ग्रन्थिः
शरीर का विशिष्ट जोड ब्रह्मगांठ,
~ग्रहः, ~पिशाचः, ~पुरुषः, ~रक्षस्(नपुं०), ~राक्षसः
एक प्रकार का भूत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस जो जीवन भर घृणित वृत्ति में संलग्न रहता है दूसरों की पत्नियों का तथा ब्राह्मणों की संपत्ति का अपहरण करता है (
“परस्य योषितं हृत्वा ब्रह्मस्वमपहृत्य च ।
अरण्ये निर्जले देशे भवति ब्रह्मराक्षसः ॥”
याज्ञ० ३।२१२, तु० मनु० १२।६० भी),
~घातकः
ब्राह्मण की हत्या करने वाला,
~घातिनी
ऋतु के दूसरे दिन की रजस्व स्त्री,
~घोषः
1. वेद का सस्वर पाठ
2. पावन शब्द, वेदत्रयी–उत्तर० ६।९ (पाठांतर),
~घ्नः
ब्राह्मण की हत्या करने वाला,
~चर्यम्
1. धार्मिक शिष्यवृत्ति, वेदाध्ययन के समय ब्राह्मण बालक का ब्रह्मचर्यजीवन, जीवन का प्रथम आश्रम–अविप्लुतब्रह्मचर्यो गृहस्थाश्रममाचरेत् –मनु० ३।२, २।२४९, महावीर० १।२४
2. धार्मिक अध्ययन, आत्मसंयम
3. कौमार्य, सतीत्व, विरति, इन्द्रियनिग्रह,
(–र्यः)
वेदाध्ययनशील, –दे० ब्रह्मचारिन्
(–र्या)
सतीत्व, कौमार्य,
°व्रतम्
सतीत्व रक्षण की प्रतिज्ञा
°स्खलनम्
सतीत्व या ब्रह्मचर्य से गिर जाना, इन्द्रियनिग्रह का अभाव
~चारिकम्
वेदों के विद्यार्थी का जीवन,
~चारिन्
(पुं०)
1. वेद का विद्यार्थी, जीवन के प्रथम आश्रम में वर्तमान ब्राह्मण जो यज्ञोपवीत धारण करने के पश्चात् दीक्षित होकर गुरुकुल में अपने गुरु के साथ रहता है तथा वेदाध्ययन के समय ब्रह्मचर्याश्रम के नियमों का पालन करता रहता है जब तक कि वह गृहस्थाश्रम में प्रविष्ट नहीं हो जाता है–मनु० २।४१, १७५, ६।८७
2. जो आजन्म ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा करता है,
~चारिणी
1. दुर्गा का विशेषण
2. वह स्त्री जो सतीत्व व्रत का पालन करती है,
~जः
कातिकेय का विशेषण,
~जारः
ब्राह्मण की पत्नी का प्रेमी,
~जीविन्
(पुं०) जो ब्रह्मज्ञान के द्वारा ही अपनी आजीविका कमाता है,
~ज्ञ
(वि०) जो ब्रह्म को जानता है
(–ज्ञः)
1. कार्तिकेय का विशेषण
2. विष्णु का विशेषण,
~ज्ञानम्
सत्यज्ञान, दिव्यज्ञान, विश्व की ब्रह्म के साथ एकरूपता का ज्ञान,
~ज्येष्ठः
ब्राह्मण का बड़ा भाई,
~ज्योतिस्
(नपुं०) ब्रह्म या परमात्मा की ज्ञानज्योतिः,
~तत्त्वम्
परमात्मा का यथार्थ ज्ञान,
~तेजस्
(नपुं०)
1. ब्रह्मा की कीर्ति
2. ब्रह्म की कान्ति, वह कीर्ति या कान्ति जो ब्राह्मण को चारों ओर से घेरे हुए समझी जाती है,
~दः
वेदज्ञान के प्रदाता गुरु,
~दण्डः
1. ब्राह्मण का शाप
2. ब्राह्मण को दिया गया उपहार
3. शिव का विशेषण,
~दानम्
1. वेद पढ़ाना
2. वेद का ज्ञान जो उत्तराधिकार में या वंशानुक्रम से प्राप्त होता है,
~दायादः
1. ब्राह्मण, जो वेदों को आनुवंशिक उपहार के रूप में प्राप्त करता है
2. ब्राह्मण का पुत्र,
~दारुः
शहतूत का पेड़,
~दिनम्
ब्रह्मा का दिन,
~दैत्यः
वह ब्राह्मण जो राक्षस बन जाय–त०, ब्रह्मग्रह,
~द्विष्, ~द्वेषिन्
(वि०)
1. ब्राह्मणों से घृणा करने वाला
2. वेदविहित कृत्यों या भक्ति का विरोधी, अपावन, निरीश्वरवादी,
~द्वेषः
ब्राह्मणों की घृणा,
~नदी
सरस्वती नदी का विशेषण,
~नाभः
विष्णु का विशेषण,
~निर्वाणम्
परमब्रह्म में लीन होना,
~निष्ठ
(वि०) परमात्मचिन्तन में लीन,
(–ष्ठः)
शहतूत का पेड़,
~पदम्
1. ब्राह्मण का पद या दर्जा
2. परमात्मा का स्थान,
~पवित्रः
कुश नामक घास,
~परिषद्
(स्त्री०) ब्राह्मणों की सभा,
~पादपः
ढाक का पेड़,
~पारायणम्
वेदों का पूर्ण अध्ययन, सारे वेद–उत्तर० ४।९, महावीर १।१४,
~पाशः
ब्रह्मा द्वारा अधिष्ठित वस्त्र विशेष –भट्टि० ९।७५,
~पितृ
(पुं०) विष्णु का विशेषण,
~पुत्रः
1. ब्राह्मण का बेटा
2. हिमालय की पूर्वी सीमा से निकलने वाला तथा गंगा के साथ मिल कर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाला 'ब्रह्मपुत्र' नाम का दरिया,
(–त्री)
सरस्वती नदी का विशेषण,
~पुरम्, ~पुरी
1. (स्वर्ग में) ब्रह्मा का नगर
2. वाराणसी,
~पुराणम्
अठारह पुराणों में से एक का नाम,
~प्रलयः
ब्रह्मा के सौ वर्ष बीतने पर सृष्टि का विनाश. जिसमें स्वयं परमात्मा भी विलीन माना जाता है,
~प्राप्तिः
(स्त्री०) परमात्मा में लीन होना,
~बन्धुः
ब्राह्मण के लिए तिरस्कार–सूचक शब्द, अयोग्य ब्राह्मण–मा० ४, विक्रम० २
2. जो केवल जाति से ब्राह्मण हो, नाम मात्र का ब्राह्मण,
~बीजम्
ईश्वरवाचक अक्षर ॐ,
~ब्रुवाणः
जो ब्राह्मण होने का बहाना करता है,
~भवनम्
ब्राह्मण का आवास,
~भागः
शहतूत का वृक्ष,
~भावः
परमात्मा में लीन होना,
~भुवनम्
ब्रह्मा की सृष्टि –भग० ८।१६,
~भूत
(वि०) जो ब्रह्मा के साथ एक रूप हो गया है, परमात्मा में लीन,
~भूतिः
(स्त्री०) संध्या,
~भूयम्
1. ब्रह्म के साथ एकरूपता
2. ब्रह्म में लीनता, मोक्ष, निर्वाण–स ब्रह्मभूयं गतिमाजगाम–रघु० १८।२८, ब्रह्मभूयाय कल्पते –भग० १४।२६, मनु० १।९८
2. ब्राह्मत्व, ब्राह्मण का पद या स्थिति,
~भूयस्
(नपुं०) ब्रह्म में लय,
~मंगलदेवता
लक्ष्मी का विशेषण
~मीमांसा
वेदान्तदर्शन जिसमें ब्रह्म या परमात्माविषयक चर्चा है,
~मूर्ति
(वि०) ब्रह्म का रूप रखने वाला,
~मूर्धभृत्
शिव का विशेषण,
~मेखलः
मूंज घास का पौधा,
~यज्ञः
(गृहस्थ द्वारा अनुष्ठेय) दैनिक पंचयज्ञों में से एक, वेद का अध्यापन तथा सस्वर पाठ–अध्यापनं ब्रह्म यज्ञः–मनु० ३।७० (अध्यापनशब्देन अध्ययनमपि गृह्यते–कुल्लू०),
~योगः
ब्रह्मज्ञान का अनुशीलन या अभिग्रहण,
~योनि
(वि०) ब्रह्म से उत्पन्न,
~रत्नम्
ब्राह्मण को दिया गया मूल्यवान् उपहार,
~रन्ध्रम्
मूर्धा में एक प्रकार का विवर जहाँ से जीव इस शरीर को छोड़ कर निकल जाता है,
~राक्षसः
दे० ब्रह्मग्रह,
~रातः
शुकदेव का विशेषण,
~राशिः
1. ब्रह्मज्ञान का मंडल या समस्त राशि, संपूर्ण वेद
2. परशुराम का विशेषण,
~रीतिः
(स्त्री०) एक प्रकार का पीतल
~रे(ले)खा, ~लिखितम्, ~लेखः
विधाता के द्वारा मस्तक पर लिखी गई पंक्तियाँ जिनसे मनुष्य का भाग्य प्रकट होता है, मनुष्य का प्रारब्ध,
~लोकः
ब्रह्मा का लोक,
~क्तृ
(पुं०) वेदों का व्याख्याता,
~वद्यम्
ब्रह्म का ज्ञान,
~वधः, ~वध्या, ~हत्या
ब्राह्मण की हत्या,
~वर्चस्(नपुं०), ~वर्चसम्
1. दिव्य आभा या कीर्ति, ब्रह्मज्ञान से उत्पन्न आत्मशक्ति या तेज (तस्य हेतुस्त्वद् ब्रह्मवर्चसम्–रघु० १।६३, मनु० २।३७, ४।९४
2. ब्राह्मण की अन्तर्हित पवित्रता या शक्ति, ब्रह्मतेज–श० ६,
~वर्चसिन्, ~वर्चस्विन्
(वि०) ब्रह्म तेज से पवित्रीकृत, शुद्धात्मा (पुं०) प्रमुख या श्रद्धेय ब्राह्मण,
~वर्तः
दे० ब्रह्मावर्त,
~वर्धनम्
तांबा,
~वादिन्
(पुं०)
1. जो वेदों का अध्यापन करता है, वेदव्याख्याता–उत्तर० १, मा० १
2 वेदान्त दर्शन का अनुयायी,
~वासः
ब्राह्मण का आवासस्थल,
~विद्, ~विद
(वि०) परमात्मा को जानने वाला,
~ब्रह्मज्ञ
(पुं०) ऋषि, ब्रह्मवेत्ता, वेदान्ती,
~विद्या
ब्रह्मज्ञान,
~विं(बिं)दुः
वेद का पाठ करते समय मुँह से निकलने वाला थूक का छींटा,
~विवर्धनः
इन्द्र का विशेषण,
~वृक्षः
1. ढाक का पेड़,
2. गूलर का वृक्ष,
~वृत्तिः
(स्त्री०) ब्राह्मण की आजीविका,
~वृन्दम्
ब्राह्मणों की समूह,
~वेदः
1. वेदों का ज्ञान
2. ब्रह्म का ज्ञान
3. अथर्ववेद का नाम,
~वेदिन्
(वि०) वेदवेत्ता, तु० ब्रह्मविद्,
~वैवर्तम्
अठारह पुराणों में से एक,
~व्रतम्
सतीत्व या शुचिता की प्रतिज्ञा,
~शिरस्, ~शीर्षन्
(नपुं०) एक विशिष्ट अस्त्र का नाम,
~संसद्
(स्त्री०) ब्राह्मणों की सभा,
~सती
सरस्वती नदी का विशेषण,
~सत्रम्
1. वेद का पढ़ना–पढ़ाना, ब्रह्मयज्ञ
2. परमात्मा में लय होना,
~सदस्
(नपुं०) ब्रह्मा का निवासस्थान,
~सभा
ब्रह्मा का दरबार, ब्रह्मा की सभा या भवन,
~संभव
(वि०) ब्रह्मा से उत्पन्न या प्राप्त,
(–वः)
नारद का नामान्तर,
~सर्पः
एक प्रकार का साँप,
~सायुज्यम्
परमात्मा के साथ पूर्ण एकरूपता–तु० ब्रह्मभूय,
~सार्ष्टिका
ब्रह्म के साथ एक रूपता–मनु० ४।२३२,
~सावर्णिः
दसवें मनु का नामान्तर,
~सुतः
1. नारद का नामान्तर, मरीचि आदि
2. एक प्रकार का केतु,
~सू:
1. अनिरुद्ध का नामान्तर
2. कामदेव का नामान्तर,
~सूत्रम्
1. जनेऊ या यज्ञोपवीत जिसे ब्राह्मण या द्विजमात्र कंधे के ऊपर से धारणा करते हैं
2. बादरायण द्वारा रचित वेदान्तदर्शन के सूत्र,
~सूत्रिन्
(वि०) जिसका उपनयन संस्कार हो चुका हो, यज्ञोपवीतधारी,
~सृज्
. (पुं०) शिव का विशेषण,
~स्तम्ब
संसार, विश्व–महावीर० ३।४८,
~स्तेयम्
अवैध उपायों से उपार्जित वेदज्ञान,
~स्वम्
ब्राह्मण की संपत्ति या धनदौलत,–याज्ञ० ३।२१२,
°हारिन्
(वि०) ब्राह्मण का धन चुराने वाला,
~हन्
(वि०) ब्रह्महत्यारा, ब्राह्मण की हत्या करने वाला,
~हुतम्
दैनिक पाँच यज्ञों में से एक जिसमें अतिथिसत्कार की क्रियाएँ सम्मिलित हैं–मनु० ३।७४,
~हृदयः, –यम्
एक नक्षत्र का नाम जिसे अंग्रेजी में कैपेल्ला कहते हैं ।


ब्रह्मन् (नपुं०) [बृंह्+मनिन्, नकारस्याकारे ऋतोरत्वम्]


1. परमपुरुष, परमात्मा
2. अर्थवादपरक सूक्त
3. पुनीत पाठ
4. वेद
5. पुनीत अक्षर ॐ–एकाक्षरं परं ब्रह्म –मनु० २।८३
6. ब्राह्मणजाति
7. ब्राह्मण की शक्ति
8. धार्मिक तपश्चरण
9. ब्रह्मचर्य, सतीत्व
10. मोक्ष
11. वेद का ब्राह्मणभाग
12. धन
13. आहार
14. सचाई
15. ब्राह्मण
16. ब्राह्मणत्व
17. आत्मा ।
समस्त पद
~किल्विषम्
ब्राह्मणों के प्रति किया गया अपराध,
~कूटः
बड़ा विद्वान्,
~गीता
(स्त्री०) ब्रह्मा का उपदेश जैसा कि महा० के अनुशासनपर्वपर्व में दिया गया है,
~जिज्ञासा
परमात्मा को जानने की इच्छा,
~तन्त्रम्
वेद की शिक्षा,
~दूषक
(वि०) वेद के मूलपाठ को दूषित करने वाला,
~पारः
सब प्रकार के पुनीत ज्ञान का अन्तिम उद्देश्य,
~बलम्
ब्रह्मविषयक शक्ति,
~बिन्दुः
वेदपाठ करते समय मुख से निकली थूक की बूँद,
~भूमिजा
एक प्रकार की मिर्च,
~मुहूर्तः
दिन का आरंभिक भाग, ब्राह्मवेला,
~रात्रः
उषःकाल,
~वादः
परमात्मा से संबंध रखने वाला व्याख्यान,
~श्री
एक साममंत्र का नाम ।

परिशिष्ट



Correction: