संस्कृत-शब्दकोशः

ब्राह्म ब्राह्मणक

ब्राह्मण

ब्राह्मण (वि०) (स्त्री० –‘णी’) [ ब्रह्म वेदं शुद्धं चैतन्यं वा वेत्त्यधीते वा–अण्]


1. ब्राह्मण का
2. ब्राह्मण के योग्य
3. ब्राह्मण द्वारा दिया गया,
~णः
1. हिंदू धर्म के माने हुए चार वर्णों में सर्वप्रथम वर्ण का, (पुरुष– ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीत्–ऋक्० १०।९०।१२, मालवि० १।३१, ९६). ब्राह्मण–
“जन्मना जायते शूद्रः संस्कारैर्द्विज उच्यते ।
विद्यया याति विप्रत्वं त्रिभिः श्रोत्रिय उच्यते ॥”
, या–
“जात्या कुलेन वृत्तेन स्वाध्यायेन श्रुतेन च ।
एभिर्युक्तो हि यस्तिष्ठेन्नित्यं स द्विज उच्यते ॥”
)
2. पुरोहित, ब्रह्मज्ञानी या धर्मशास्त्री
3. अग्नि का विशेषण
4. वेद का वह भाग जो विविध यज्ञों के विषय में मन्त्रों के विनियोग तथा विधियों का प्रतिपादन करता है, साथ ही उनके मूल तथा विवरणात्मक व्याख्या को तत्संबंधी निदर्शनों के साथ जो उपाख्यानों के रूप में विद्यमान हैं, प्रस्तुत करता है; वेद के मन्त्रभाग से यह बिल्कुल पृथक् है
5. वैदिक रचनाओं का समूह जिसमें ब्राह्मण भाग सम्मिलित है (वेद के मंत्रों की भाँति अपौरुषेय या श्रुति माना जाता है) प्रत्येक वेद का अपना पृथक्–पृथक् ब्राह्मण है, ये हैं–ऋग्वेद के ऐतरेय या आश्वलायन, और कौशीतकी या सांख्यायन ब्राह्मण हैं, यजुर्वेद का शतपथ, सामवेद का पंचविंश, षड्विंश तथा छ: और है, अथर्ववेद का गोपथ ब्राह्मण है) ।
समस्त पद
~अतिक्रमः
ब्राह्मणों के प्रति सदोष या तिरस्कार सूचक व्यवहार, ब्राह्मणों का अनादर –ब्राह्मणातिक्रमत्यागो भवतामेव भूतये–महावीर० २।८०,
~अपाश्रयः
ब्राह्मणों की शरण में जाना,
~अभ्युपपत्तिः
(स्त्री०) ब्राह्मण की रक्षा या पालनपोषण, ब्राह्मण के प्रति प्रदर्शित कृपा–मनु० ९।८७,
~घ्नः
ब्राह्मण की हत्या करने वाला,
~जातम्, ~जातिः
(स्त्री०) ब्राह्मण की जाति,
~जीविका
ब्राह्मण के लिए विहित वृत्ति के साधन,
~द्रव्यम्, ~स्वम्
ब्राह्मण की सपत्ति,
~निन्दकः
ब्राह्मणों की निन्दा करने वाला
~ब्रुवः
जो ब्राह्मण होने का बहाना करता है, नाम मात्र का ब्राह्मण जो ब्राह्मण जाति के विहित कर्तव्यों का पालन नहीं करता है–बहवो ब्राह्मणब्रुवा निवसन्ति दश०, मनु० ७।८५, ८।२०,
~भूयिष्ठ
(वि०) जिसमें अधिकतर ब्राह्मण ही रहते हों,
~वधः
ब्राह्मण की हत्या, ब्रह्महत्या,
~संतर्पणम्
ब्राह्मणों को खिलाना या तृप्त करना ।


ब्राह्मण (वि०) [ब्रह्म वेत्त्यधीते वा ब्रह्म+अण्]


1. ब्राह्मण विषयक
2. ब्राह्मण के योग्य
3. ब्राह्मण द्वारा दिया गया,
4. धर्म पूजा विषयक
5. ब्रह्म को जानने वाला
~णः
1. चारों वर्णों में से पहले वर्णों से संबद्ध
2. (पुरुप के मुख से उत्पन्न) ब्राह्मण
3. पुरोहित
4. अग्नि का विशेषण
5. अट्ठाइसवाँ नक्षत्र,
~णम्
1. ब्राह्मणसमाज
2. वेद का वह भाग जिसमें विभिन्न यज्ञों के अवसर पर सूक्तों के प्रयोग का विधान विहित है, यह मन्त्रभाग से बिल्कुल पृथक् है ।
समस्त पद
~अदर्शनम्
ब्राह्मण भाग में विहित निर्देश का अभाव –मनु० १०।४३,
~प्रसङ्गः
'ब्राह्मण' नाम,
~प्रातिवेश्यः
पड़ौसी ब्राह्मण,
~भावः
ब्राह्मण होने की स्थिति ।

परिशिष्ट



Correction: