भगीरथः [ वि०]
एक प्राचीन सूर्यवंशी राजा का नाम, सगर का प्रपौत्र, जो अतिशय घोर साधना करके स्वर्ग से दिव्य गंगा को उतार कर इस पृथ्वी पर लाया, तथा राजा सगर के ६० हजार पुत्रों (पूर्वपुरुषों) की भस्म को पवित्र करने के लिए इस पृथ्वी से पाताल लोक को ले गया ।
समस्त पद
~पथः, ~प्रयत्नः
भगीरथ का प्रयास जो किसी अतिदुष्कर कार्य या भीम कर्म को आलंकारिक रूप से प्रकट करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है,
~सुता
गंगा का विशेषण ।