संस्कृत-शब्दकोशः

भम्भारव भयानक

भय

भयम् [बिभेत्यस्मात् –भी–अपादाने अच्]


1. डर, आतंक, बिभीषा, आशंका (प्राय: अपा० के साथ) भोगे रोगभयं कुले च्युतिभयं वित्ते नृपालाद्भयम्–भर्तृ० ३।३३ यदि स्मरमपास्य नास्ति मृत्योर्भयम्–वेणी० ३।४
2. डर, त्रास जगद्भयम् आदि
3. खतरा, जोखिम, संकट–तावद्भयस्य भेतव्यं यावद्भयमनागतम्, आगतं तु भयं वीक्ष्य नरः कुर्याद्यथोचितम्–हि० १।५७,
~यः
बीमारी, रोग ।
समस्त पद
~अन्वित, ~आक्रान्त
(वि०) ज्वरग्रस्त
~आतुर, ~आर्त
(वि०) डरा हुआ, आतङ्कित, भयभीत,
~आवह
(वि०)
1. भयोत्पादक
2. जोखिम वाला–स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः –भग० ३।३५,
~उत्तर
(वि०) भय से युक्त,
~कर
('भयंकर' भी)
1. डराने वाला. भयानक, भयपूर्ण
2. खतरनाक, संकटपूर्ण इसी प्रकार 'भयकारक 'भयकृत ,
~डिण्डिमः
युद्ध में प्रयुक्त किया जाने वाला ढोल, मारू बाजा,
~द्रुत
(वि०) भय के कारण भागने वाला, पराजित, भगाया हुआ,
~प्रतीकारः
भय को दूर करना, डर हटाना,
~प्रद
(वि०) भयदायक, भयपूर्ण, भयानक,
~प्रस्तावः
भय का अवसर,
~ब्राह्मणः
डरपोक ब्राह्मण, वह ब्राह्मण जो अपनी जान बचाने के लिए (यह समझ कर कि ब्राह्मण अबध्य है) अपने ब्राह्मण होने की दुहाई देता है,
~विप्लुत
(वि०) आतंक–पीडित,
~व्यूहः
डर की अवस्था होने पर सेना की विशेष क्रम-व्यवस्था ।



Correction: