भव्य (वि०) [भू+यत्]
1. विद्यमान, होने वाला, प्रस्तुत रहने वाला
2. आगे होने वाला, आने वाले समय में घटित होने वाला
3. होनहार
4. उपयुक्त, उचित, लायक, योग्य–कि० ११।१३
5. अच्छा, बढ़िया, उत्तम
6. शुभ, भाग्यवान्, आनन्दप्रद–कु० १।२२, कि० १।१२, १०।५१
7. मनोहर, प्रिय, सुन्दर
8. सौम्य, शान्त, मृदु
9. सत्य,
~व्या
पार्वती,
~व्यम्
1. सत्ता
2. भावी काल
3. परिणाम, फल
4. अच्छा फल, समृद्धि–रघु० १७।५३
5. हड्डी ।