भावित (भू० क० कृ०) [भू+णिच्+क्त]
1. पैदा किया गया, उत्पादित
2. प्रकटीकृत, प्रदर्शित, निदर्शित –भावितविषवेगविक्रियः–दश०
3. लालन–पालन किया गया, पाला पोसा गया
4. संव्यक्त किया गया, कल्पना किया गया, कल्पित, कल्पना में उपन्यस्त
5. चिन्तित, मनन किया गया
6. बनाया गया, रूपान्तरित किया गया
7. मनन द्वारा पावन किया गया– दे० भावितात्मन्
8. सिद्ध, स्थापित
9. व्याप्त, भरा हुआ, संतृप्त. प्रेरित
10. डबाया गया. सराबोर, मग्न
11. सुवासित, सुगंधित
12. मिश्रित,
~तम्
गुणनप्रक्रिया द्वारा प्राप्त गुणनफल ।
समस्त पद
~आत्मन्, ~बुद्धि
(वि०)
1. जिसका आत्मा परमात्म–चिन्तन से पवित्र हो गया है, जिसने परमात्मा को प्रत्यक्ष कर लिया है
2. विशुद्ध, भक्त, पुण्यशील–पंच० ३।६६
3. चिन्तनशील, मनस्वी– रघु० १।७४
4. व्यस्त व्यापृत–शि० १२।३८ ।
भावित (वि०) [भू+णिच्+क्त]
1. अभिनिर्दिष्ट, स्थिर किया हुआ, गड़ाया हआ
2. अधिकार में किया हुआ, गृही, पकड़ा हुआ–दुदुहुः पृथुभाविताम् –भाग० ४।१८।१३
3. निमग्न, लीन, पूर्ण–रथाङ्गपाणेरनुभावभावितम् – भाग० १२।१०।४२
4 प्रसन्न, हृष्ट ।
समस्त पद
~भावन्
(वि०) स्वयं को आगे बढाने वाला, तथा औरों की सहायता करने वाला ।
परिशिष्ट