भीष्म (वि०) [ भी + णिच् +मक् षुकागमः]
भयानक, डरावनी, भीषण, कराल,
~ष्मः
(सहित्य में)
1. भयानक रस, दे० भयानक
2. राक्षस, पिशाच, दानव, भूत–प्रेत
3. शिव का विशेषण
4. शन्तनु का गंगा से उत्पन्न पुत्र (शंतनु से गंगा में आठ पुत्र हुए, आठवाँ पुत्र यही था, पहले सात पुत्रों के मर जाने के कारण यह आठवाँ पुत्र ही अपने पिता की राजगद्दी का उत्तराधिकारी था । एक बार राजा शंतनु नदी के किनारे घूम रहे थे तो उनकी दृष्टि सत्यवती नामक एक लावण्यमयी तरुणी कन्या पर पड़ी, वह एक मछुवे की बेटी थी । यद्यपि राजा ढलती उमर का था फिर भी उसके मन में उसके लिए उत्कट उत्कंठा जागरित हुई, फलतः उसने इस अपने पुत्र को बातचीत करने के लिए भेजा । लड़की के माता पिता ने कहा कि यदि शन्तनु द्वारा हमारी पुत्री के कोई पुत्र हुआ तो, राजगद्दी का उत्तराधिकारी शंतनु का पुत्र विद्यमान होने के कारण, उसे राजगद्दी न मिल सकेगी । परन्तु शंतनु के पुत्र ने अपने पिता को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने भीषण प्रतिज्ञा की कि मैं कभी राजगद्दी पर नहीं बैठूँगा, और न कभी विवाह करूँगा जिससे कि किसी समय भी किसी पुत्र का पिता न बन सकूँ अतः यदि आपकी पुत्री से मेरे पिता का कोई पुत्र होगा तो निश्चित रूप से वही राजगद्दी का अधिकारी होगा । यह भीषण प्रतिज्ञा शीघ्र ही लोगों में विदित हो गई और तब से लेकर उसका नाम भीष्म पड़ गया । वह आजीवन अविवाहित रहा, और अपने पिता की मृत्यु के बाद उसने सत्यवती के पुत्र विचित्रवीर्य को राजगद्दी पर बिठाया तथा काशिराज की दो कन्याओं के साथ उसका विवाह कराया, एवं अपने पुत्र तथा पौत्रों (कौरव पांडवों) का अभिभावक बना रहा । महाभारत के युद्ध में वह कौरवों की ओर से लड़ा, परंतु शिखंडी की सहायता से अर्जुन ने युद्ध में भीष्म को घायल कर दिया, तब उसे 'शरशय्या' पर रक्खा गया । परन्तु अपने पिता से इच्छामृत्यु का वरदान पाने के कारण वह तब तक प्रतीक्षा करता रहा जब तक कि उत्तरायण में न प्रविष्ट हो, जब सूर्य ने वसन्त विषुव को पार किया तब कहीं उसने अपने प्राण त्यागे । वह अपने संयम, बुद्धिमत्ता, संकल्प की दृढ़ता तथा ईश्वर के प्रति अनन्य भक्ति के कारण अत्यंत प्रसिद्ध हो गया) ।
समस्त पद
~जननी
गंगा का विशेषण,
~पञ्चकम्
कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक के पांच दिन (यह पाँच दिन भीष्म के लिए पावन माने जाते हैं) ।
~सूः
(स्त्री०) गंगा नदी का विशेषण ।
भीष्म (वि०) [भी+णिक्+सुक्+मक्]
डरावना, भयानक, भयपूर्ण,
~ष्मः
1. भयानक रस
2. राक्षस, पिशाच, भूतप्रेत
3. शिव का विशेषण
4. शन्तनु के द्वारा गंगा में उत्पादित पुत्र ।
समस्त पद
~पर्वन्
महाभारत का छठा पवं (अध्याय),
~स्तवराजः
महाभारत में शान्तिपर्व के ४७ वें अध्याय में निहित भीष्म की प्रार्थना ।
परिशिष्ट