संस्कृत-शब्दकोशः

भुशुण्डी भूक

भू

भू (वि०) [भू+क्विप्]


(समास के अन्त में) होने वाला, विद्यमान, बनने वाला, फूटने वाला, उगने वाला, उपजने वाला, चित्तभू, आत्मभू, कमलभू, वित्तभू आदि–(पुं०) विष्णु का विशेषण ।


भू
i (भ्वा० पर०–(आ० विरल)–भवति, भूत
1. होना, घटित होना–कथमयं भवेन्नाम, अस्याः किमभवत् – मा० ९।२९ 'उसके भाग्य का क्या हुआ'– उत्तर० ३।२७, यद्भावि तद्भवतु,–उत्तर० ३, "होने दो जो कुछ होता हैं' इसी प्रकार दुःखितो भवति, हृष्टो भवति आदि
2. उत्पन्न होना–यदपत्यं भवेदस्याम् – मनु० ९।१२७, –भाग्यक्रमेण हि धनानि भवन्ति यान्ति–मृच्छ० १।१३
3. फूटना, निकालना, उदय होना–क्रोधाद्भवति संमोह:–भग० २।६३, १४।१७
4. घटित होना, होना, उपस्थित होना–नाततायिवधे दोषो हन्तुर्भवति कश्चन–मनु० ८।३५१, यदि संशयो भवेत्–आदि
5. जीवित रहना, विद्यमान रहना –अभूदभूतपूर्वः राजा चिंतामणिर्नाम– वास०, अभून्नृपो विबुधसखः परन्तपः–भट्टि० १।१
6. जीवित रहना, जिंदा रहना, साँस लेना–त्वमिदानीं न भविष्यसि–श०६, आः चारुदत्तहतक अयं न भवसि –मृच्छ० ४, दुरात्मन् प्रहर नन्वयं न भवसि–मा० ५ (तम मर चुके हो, अब तुम्हें साँस नहीं आवेगा) भग० ११।३२
7. किसी भी दशा या अवस्था में रहना, अच्छी या बुरी तरह बीतना–भवान् स्थले कथं भविष्यति–पंच० २
8. ठहरना, डटे रहना, रहना–उत्तर० ३।३७
9. सेवा करना, काम आना –इदं पादोदकं भविष्यति–श०१10. संभव होना (इस अर्थ में प्रायः लृट् लकार)–भवति भवान् याजयिष्यति–सिद्धा०
11. नेतृत्व करना, संचालन करना, प्रकाशित करना (संप्र० के साथ)–वाताय कपिला विद्युत् ...पीता भवति सस्याय दुर्भिक्षाय सिता भवेत् –महाभा०, सुखाय तज्जन्मदिनं बभूव–कु० १।२३ संस्मृतिर्भव भवत्यभवाय –कि० १८।२७, न तस्या रुचये बभूव–रघु० ६।३४
12. साथ देना, सहायता करना, देवा अर्जुनतोऽभवन्
13. संबन्ध रखना, पास रखना–तस्य ह शतं जाया बभूवुः–ऐत० ब्रा०, मनु० ६।३९
14. व्यस्त होना, व्यापृत होना (अधि० के साथ)–चरणक्षालने कृष्णो ब्राह्मणानां स्वयं ह्यभूत् – महा०
15. पूर्ववर्ती संज्ञा या विशेषण से आगे 'भू' धातु का अर्थ है 'वह होना जो पहले नहीं था' या केवल मात्र 'होना' –‘श्वेतीभू’ सफेद होना, ‘कृष्णीभू’ काला होना, ‘पयोधरीभू’ स्तन का काम देना, इसी प्रकार ‘क्षपणीभू’ साधु होना, ‘प्रणिधीभू’ गुप्तचर का काम करना, ‘आर्द्रीभू’ पिघलना, ‘भस्मीभू’ राख बन जाना, ‘विषयीभू’ बिषय बनाना, इसी प्रकार एक ‘मतीभू, तरुणीभू’ आदि विशे०, 'भू' धातु का अर्थ संबद्ध क्रिया विशेषण के अनुसार नाना प्रकार से परिवर्तित होता रहता है, उदा० ‘अग्रेभू’ आगे रहना, नेतृत्व करना ‘अंतर्भू’ लीन होना, सम्मिलित होना –ओजस्यन्तर्भवन्त्यन्ये–काव्य० ८, ‘अन्यथाभू’ और तरह होना, बदलना–न मे वचनमन्यथाभवितुमर्हति – श० ४, ‘आविर्भू’ प्रकट होना, उदय होना, स्पष्ट होना दे० आविस्, ‘तिरोभू’ ओझल होना, ‘दोषाभू’ संध्या होना, सायंकाल होना, ‘पुनर्भू’ फिर विवाह करना, ‘पुरोभू’ अग्रसर होना, आगे खड़े होना ‘प्रादुर्भू’ उदय होना, दिखाई देना, प्रकट होना, ‘मिथ्याभू’ झूठ निकलना, ‘वृथाभू’ व्यर्थ होना आदि) –प्रेर० (भावयति-ते)
1. उत्पन्न करना, अस्तित्व में लाना, सत्ता बनाना
2. कारण बनना, पैदा करना, जन्म देना
3. प्रकट करना, प्रदर्शन करना, निदर्शन' करना
4. पालना, परवरिश करना,सहारा देना,संधारण करना, जान डालना–पुनः सृजति वर्षाणि भगवान् भावयन् प्रजाः–महा०, देवान् भावयतानेन ते देवा भावयन्तु वः, परस्परं भावयन्तः श्रेयः परमवाप्स्यथ–भग० ३।११, भट्टि० १६।२७
5. सोचना, विमर्श करना, विचारना, खयाल करना, कल्पना करना
6. देखना समझना, मानना–अर्थमनर्थं भावय नित्यम्–मोह० २
7. सिद्ध करना, सावित करना, पक्का–याज्ञ० २।११
8. पवित्र करना
9. हासिल करना, प्राप्त करना
10. मिलाना, मिश्रण, तैयार करना
11. परिवर्तन करना, रूपान्तरित करना
12. डुबोना,–सराबोर करना । इच्छा०–बुभूषति, होने की या बनने की इच्छा करना,
अति–
अतिरिक्त होना आगे बढ़ जाना, अधिक हो जाना,
अनु–
1. मजे लेना, अनुभव करना महसूस करना, भोगना (बुरा या भला)–असक्तः सुखमन्वभूत–रघु० १।२१, कु० २।४५ रघु० ७।२८, आत्मकृतानां हि दोषाणां फलमनुभवितव्यमात्मनैव –का० १२१, श० ५।७
2. प्रत्यक्ष करना, बोध होना, समझना
3. जांच करना, परीक्षण करना,–प्रेर० – आनन्द मनवाना, अनुभव या महसूस करवाना –आमोदो न हि कस्तूर्याः शपथेनानुभाव्यते–भामि० १।१२०,
अभि–
1. विजय प्राप्त करना, दमन करना, परास्त करना, आगे बढ़ जाना, उत्तम होना–भग० १।३९, कि० १०।२३, रघु० ८।३६
2. आक्रमण करना, हमला करना–विपदोऽभिवत्यविक्रमम्–कि० २।१४ अभ्यभावि भरताग्रजस्तया–रघु० ११।१६
3. नीचा दिखाना, अपमान करना
4. प्रभुत्व रखना, प्रभाव रखना, व्याप्त होना,
उद्–
उदय होना, उगना –उद्भूतध्वनिः, प्रेर०–पैदा करना, सृजन करना, जन्म देना–रघु० २।६२,
परा–
1. हराना, परास्त करना, जीत लेना
2. चोट पहुंचाना, क्षति पहुँचाना, सताना,
परि–
1. हराना, दमन करना, जीतना, हावी होना (अतः) आगे बढ़ जाना, पछाड़ देना – लग्नद्विरेफं परिभूय पद्मम्–मुद्रा० ७।१६, रघु० १०।३५
2. तुच्छ समझना, उपेक्षा करना, घृणा करना, अनादर करना, अपमान करना,–मा मां महात्मन् परिभूः– भट्टि० १।२२, ४।३७
3. क्षति पहुँचाना, नष्ट करना, बर्बाद करना
4. कष्ट पहुँचाना, दुःख देना
5. नीचा दिखाना, लज्जित करना,
प्र
–,
1. उदय होना, निकलना, फूटना, जन्म लेना, उपजना, पैदा होना (अपा०के साथ)–लोभात्क्रोधः प्रभवति – हि० १।२७, स्वायं भुवान्मरीचेर्यः प्रबभूव प्रजापतिः –श० ७।९, पुरुषः प्रबभूवाग्नेर्विस्मयेन सहर्त्विजाम् – रघु० १०।५०, भग० ८।१८
2. प्रकट होना, दिखाई देना–हि० ४।८४
3. गुणा करना, बढ़ाना, दे० प्रभूत
4. मजबूत होना, शक्तिशाली होना, छा जाना, प्रभुत्व होना, बल दिखाना–प्रभवति हि महिम्ना स्वेन योगीश्वरीयं–मा० ९।५२, प्रभवति भगवान् विधिः –का० ५,
5. योग्य होना, समान होना, शक्ति रखना ('तुमुन्नन्त के साथ)–कुसुमान्यपि गात्रसङ्गमात् प्रभवत्यायुन्रपोहितुं यदि–रघु० ८।४४, श० ६।३०, विक्रम० १।९, उत्तर० २।४
6. नियंत्रण रखना, प्रभाव रखना, छा जाना, स्वामी होना (बहुधा संबं० के, कभी २ संप्र० या अधि० के साथ)–यदि प्रभविष्याम्यात्मनः –श० १, उत्तर० १, प्रभवति निजस्य कन्यकाजनस्य महाराजः–मा० ४, तत्प्रभवति अनुशासने देवी–वेणी० २
7. जोड़ा का होना–प्रभवति मल्लो मल्लाय –महाभा०
8 पर्याप्त होना, यथेष्ट होना–कु० ६।५९
9. रक्खा जाना (अधि० के साथ)–गुरुः प्रहर्षः प्रबभूव नात्मनि–रघु० ३।१७
10. उपयोगी होना
11. याचना करना, अनुनय–विनय करना,
वि–
(प्रेर०)1. सोचना, विमर्श करना, विचारना
2. जानकार होना, जानना, प्रत्यक्ष करना, देखना–श० ४
3. फैसला करना, निश्चय करना, स्पष्ट करना,
सम्–
1. उदय होना, पैदा होना, उपजना, फूटना–कथमपि भुवनेऽस्मिंस्तादृशाः संभवन्ति–मा० २।९, धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे–भग० ४।८, कि० ५।२२, भट्टि० ६।१३८, मनु० ८।१५५
2. होना, बनना, विद्यमान होना
3. घटित होना, घटना होना
4. संभव होना,
5. यथेष्ट होना, सक्षम होना ('तुमुन्नन्त' के साथ) –न यन्नियन्तुं समभावि भानुना–शि० १।२७
6. मिलना, एक होना, सम्मिलित होना–संभूयाम्भोधिमभ्येति महानद्या नगापगा–शि० २।१००, संभूयैव सुखानि चेतसि–मा० ५।९
7. संगत होना
8. पकड़ने के योग्य, (प्रेर०)
1. पैदा करना, उत्पन्न करना
2. कल्पना करना, सोचना, उद्भावन करना, चिन्तन करना
3. अनुमान लगाना, अटकल लगाना–श० २,
4. सोचना, खयाल करना
5. सम्मान करना, आदर करना, आदर प्रदर्शित करना–प्राप्तोऽसि संभावयितुं वनान्माम्–रघु० ५।११, ७।८
6. सम्मान करना, उपहार देना, बर्ताव करना–कु० ३।३७
7. मढ़ना, थोपना–मृच्छ० १।३६ ।
ii (भ्वा० उभ० भवति–ते) हासिल करना, प्राप्त करना ।
iii (चुरा० आ० भावयते) प्राप्त करना, उपलब्ध करना ।
iv (चुरा० उभ० – भावयति-ते)
1. सोचना, विमर्श करना
2. मिलाना, मिश्रित करना
3. पवित्र होना ('भू' के प्रेर० रूप से संबद्ध) ।


भूः (स्त्री०) [ भू+क्विप्]


1. पृथ्वी (विप० ‘अन्तरिक्ष’ या ‘स्वर्ग’–दिवं मरुत्वानिव भोक्ष्यते भुवम्–रघु० ३।४, १८।४, मेघ० १८, मत्तेभकुम्भदलने भुवि सन्ति शूराः
2. विश्व, भूमण्डल
3. भूमि, फर्श–प्रासादोपरिभूमयः –मुद्रा० ३, मणिमयभुवः (प्रासादाः)–मेघ० ६४
4. भूमि, भूसंपत्ति
5. जगह, स्थान, क्षेत्र, भूखण्ड –काननभुवि, उपवनभुवि आदि
6. सामग्री, विषयवस्तु
7. 'एक' की संख्या की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति
8. ज्यामिति की आकृति की आधाररेखा
9. (धरती का प्रतिनिधान करने वाली) सबसे पहली (तीनों में) व्याहृति या रहस्यमूलक अक्षर 'ॐ' जिसका उच्चारण प्रतिदिन संध्या के समय मंत्रपाठ करते हुए किया जाता है ।
समस्त पद
~उत्तमम्
सोना,
~कदम्बः
कदम्ब वृक्ष का भेद,
~कम्पः
भूचाल,
~कर्णः
धरती का व्यास,
~कश्यपः
कृष्ण के पिता वासुदेव का विशेषण,
~काकः
1. एक प्रकार का बगुला
2. पनमुर्गी
3. एक प्रकार का कबूतर,
~केशः
बट-वृक्ष,
~केशा
राक्षसी, पिशाचिनी.
~क्षित्
(पुं०) सूअर,
~गरम्
विशेष प्रकार का जहर,
~गर्भः
भवभूति का विशेषण,
~गृहम्, ~गेहम्
भूमि के नीचे का गोदाम, तहखाना,
~गोलः
भूमिगोल, भूमंडल–भूगोलमुद्विभ्रते–गीत० १,
°विद्या
भूगोल
~घनः
काया, शरीर
~चक्रम्
विषुवद्रेखा, भूमध्यरेखा
~चर
(वि०) भूमि पर घूमने वाला या रहने वाला
(–र:)
शिव का विशेषण,
~छाया, ~छायम्
1. भू छाया, (इसे ही ग्रामीण 'राहु' कहते हैं)
2. अंधकार
~जन्तुः
1. एक जमीन का कीड़ा
2. हाथी,
~जम्बुः, –बूः
गेहूँ
~तलम्
धरातल, पृथ्वीतल,
~तृणः
(भूस्तृणः) एक प्रकार का सुगंधयुक्त घास,
~दारः
सूअर,
~देवः, ~सुरः
ब्राह्मण,
~धनः
राजा
~धरः
1. पहाड़
2. शिव का विशेषण
3. कृष्ण का विशेषण
4. 'सात' की संख्या
°ईश्वरः, °राजः
हिमालय पहाड़ का विशेषण
°जः
वृक्ष,
~नागः
एक प्रकार का, धरती का कीड़ा, केंचुवा,
~नेतृ
(पुं०) प्रभु, शासक, राजा,
~पः
प्रभु, शासक, राजा,
~पतिः
1. राजा,
2. शिव का विशेषण
3. इन्द्र का विशेषण,
~पदः
वृक्ष,
~पदी
एक विशिष्ट प्रकार की चमेली,
~परिधिः
पृथ्वी का घेरा,
~पालः
राजा, प्रभु
~पालनम्
प्रभुता आधिपत्य
~पुत्रः, ~सुतः
मंगलग्रह,
~पुत्री, ~सुता
'धरती की बेटी' सीता का विशेषण,
~प्रकंपः
भूचाल,
~प्रदानम्
भूदान,
~बिम्बः, –बम्
भूलोक, भूमंडल,
~भर्तृ
(पुं०) राजा, प्रभु,
~भागः
क्षेत्र, स्थान, जगह,
~भुज्
(पुं०) राजा,
~भृत्
(पुं०) पहाड–दाता मे भूभृतां नाथः प्रमाणीक्रियतामिति–कु० ६।१, रघु० १७।७८
2. राजा, प्रभु–निष्प्रभश्च रिपुरास भूभृताम् – रघु० ११।८१
3. विष्णु का विशेषण
~मण्डलम्
पृथ्वी, भूमण्डल, धरती,
~रुह्(पुं०), ~रुहः
वृक्ष,
~लोकः
(भूर्लोकः) भूमण्डल,
~वलयम्
भूमण्डल,
~वल्लभः
राजा, प्रभु,
~वृत्तम्
भूमध्यरेखा,
~शक्रः
'धरती पर इन्द्र, राजा, प्रभु,
~शयः
विष्णु का विशेषण,
~श्रवस्
(पं०) बमी, दीमक का मिट्टी का टीला.
~सुरः
ब्राह्मण,
~स्पृश्
(पुं०)
1. मनुष्य
2. मानवजाति
3. वैश्य,
~स्वर्गः
मेरु पहाड का विशेषण,
~स्वामिन्
(पुं०) भूमिधर, भूमि का स्वामी ।


भूः (स्त्री०) [भू+क्विप्]


1. पृथ्वी
2. विश्व
3. धरती ।
समस्त पद
~छाया, ~छायम्
धरती की छाया,
~तुम्बी
एक प्रकार की 'ककड़ी,
~पलः
एक प्रकार का चूहा,
~भा
पृथ्वी की छाया, ग्रहण,
~लिङ्गशकुनः
पक्षियों की एक जाति–महा० १२।१६९।१०,
~शय्या
भूमि पर सोना,
~स्फोट:
कुकुरमुत्ता, साँप की छतरी ।

परिशिष्ट



Correction: