संस्कृत-शब्दकोशः

भृकुंस भृग्

भृगु

भृगुः [ भ्रस्ज्+कु, संप्र, कुत्वम्]


एक ऋषि जो भृगुवंश का पूर्वपुरुष माना जाता है, इस वंश का वर्णन मनु० १।३५ में मिलता है; मनु से उत्पन्न दश मूलपुरुषों में से एक (एक बार जब ऋषियों का इस बात पर एक मत न हो सका कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव में से कौन सा देवता ब्राह्मणों की पूजा का श्रेष्ठ अधिकारी हैं तो भृगु को इन तीनों देवों के चरित्र का परीक्षण करने के लिए भेजा गया । वह पहले ब्रह्मा के निवास स्थान पर गया और जानबूझ कर प्रणाम नहीं किया इस बात पर ब्रह्मा ने उसे बहुत फटकारा परन्तु क्षमा माँगने पर वह शांत हो गए । उसके पश्चात् वह कैलाश पर्वत पर शिव जी के पास गया तथा पहले की भाँति प्रणामादि के शिष्टाचार का पालन नहीं किया । प्रतिहिंसापरायण शिव क्रुद्ध होकर भृगु का उस समय भस्म कर देता यदि मृदु शब्दों से भृगु ने उन्हें शांत न किया होता । (एक दूसरे वृत्तान्त के अनुसार भृगु का ब्रह्मा ने आदर सत्कार नहीं किया, इसलिए भृगु ने शाप दे दिया कि संसार में उसकी आराधना और पूजा नहीं होगी; शिव को भी 'लिंग' बन जाने का अभिशाप दिया क्योंकि जव भृगु शिव के पास गया तो उस समय वह उससे मिल न सका क्योंकि उस समय शिव अपनी पत्नी पार्वती के साथ विराजमान थे; अन्त में वह विष्णु के पास गया और जब उसे सोता हुआ पाया तो उसने विष्णु की छातीपर ठोकर मारी जिससे उसकी आँख खुल गई । क्रोधदिखाने के बजाय उस समय विष्णु ने मृदुता के साथ भृगु से पूछा कि कहीं उनके पैर में चोट तो नहीं लग गई, और यह कहने के साथ ही भृगु का पैर शनैः२ मलने लगा । तब भृगु ने कहा कि यह विष्णु ही सबसे अधिक बलशाली देवता है क्योंकि इसने अपने सबसे शक्तिशाली शस्त्र कृपालुता और उदारता से अपना स्थान सबसे प्रमुख बना लिया है, इसलिए विष्णु ही सब की पूजा का सर्वोत्तम अधिकारी समझा गया)
2. जमदग्नि ऋषि का नाम
3. शुक्र का विशेषण
4. शुक्र ग्रह
5. उत्प्रपात, ढलवां चट्टान –भृगुपतनकारणमपृच्छम् –दश०
6. समतल भूमि, पहाड़ की समतल चोटी
7. कृष्ण का नाम ।
समस्त पद
~उद्वहः
परशुराम का विशेषण,
~जः, ~तनयः
शुक्र का विशेषण,
~नन्दनः
1. परशुराम का विशेषण–वीरो न यस्य भगवान् भृगुनन्दनोऽपि–उत्तर० ५।३४
2. शुक्र,
~पतिः
परशुराम का विशेषण–भृगुपतियशोवर्त्म यत् क्रौञ्चरन्ध्रम्–मेघ० ५७, इसी प्रकार भृगूणां पतिः,
~वंशः
परशुराम से प्रवर्तित वंश,
~वारः, ~बासरः
शुक्रवार, जुमा,
~शार्दूलः, ~श्रेष्ठः, ~सत्तमः
परशुराम का विशेषण,
~सुतः, ~सूनुः
1. परशुराम का विशेषण
2. शुक्र का विशेषण ।


भृगुः (पुं०)
1. एक मुनि का नाम
2. जमदग्नि का नाम
3. शुक्र का विशेषण
4. शुक्र नामक ग्रह
5. चट्टान
6. पठार
7. शिव का विशेषण
8. शुक्रवार ।
समस्त पद
~कच्छः, ~कच्छम्
नर्मदा नदी पर एक तीर्थस्थान,
~पतनम्
चट्टान से गिरना,
~पातः
चट्टान से कूदना, छलांग लगाना,
~भृङ्गः
एक प्रकार का संगीत का माप,
~अभीष्ट:
आम का वृक्ष ।

परिशिष्ट



Correction: