संस्कृत-शब्दकोशः

मध्यत मध्यमक

मध्यम

मध्यम (वि०) [ मध्ये भव:–मध्य+म]


बीच में स्थित या वर्तमान, बीच का, केन्द्रीय–पितुः पदं मध्यममुत्पतन्ती–विक्रम० १।१९, इसी प्रकार 'मध्यमलोकपाल: मध्यमपदम् मध्यमरेखा
2. मध्यवर्ती, अन्तर्वर्ती
3. बीच का, बीच की स्थिति या विशेषता का, बीच के दर्जे का यथा 'उत्तमाधममध्यम' में
4. बीच का, औसत दर्जे का –तेन मध्यमशक्तीनि मित्राणि स्थापितान्यतः – रघु० १७।५८
5. बीच के कद का
6. न सबसे छोटा न सबसे बडा, (भाई) बीच में उत्पन्न –प्रणमति पितरौ वां मध्यमः पाण्डवोऽयम्–वेणी० ५।२६
7. निष्पक्ष, तटस्थ,
~मः
1. संगीत में पंचम स्वर
2. विशेष संगीत पद्धति
3. मध्यवर्ती देश, दे० मध्यदेश
4. (व्या० में) मध्यम पुरुष
5. तटस्थ प्रभु–धर्मोत्तरं मध्यममाश्रयन्ते –रघु० १३।७
6. प्रान्त का राज्यपाल,
~मा
1. बीच की अंगुली
2. विवाह योग्य कन्या, वयस्क कन्या
3. कमल का बीजकोष
4. काव्यशास्त्रों में वर्णित एक नायिका, अपनी जवानी की उम्र के बीच पहुँची हुई स्त्री, तु० सा० द० १००,
~मम्
कमर ।
समस्त पद
~अङ्गुलिः
बीच की अंगुली,
~आहरणम्
(बीज० में) समीकरण मे बीच की राशि का निरसन,
~कक्षा
बीच का आंगन,
~जात
(वि०) दो के बीच में उत्पन्न, मझला,
~पदम्
(समास के) बीच का पद,
°लोपिन्
(पुं०) तत्पुरुष समास का एक अवांतर भेद जिसमें कि रचना के बीच का शब्द लुप्त कर दिया जाता है, इसका सामान्य उदाहरण 'शाकपार्थिवः' है, इसका विग्रह है–शाकप्रियः पार्थिवः, यहाँ बीच के शब्द 'प्रिय' का लोप कर दिया गया, इसी प्रकार छायातरुः व गुडधानाः आदि शब्द है,
~पाण्डवः
अर्जुन का विशेषण,
~पुरुषः
(व्या० में) मध्यमपुरुष–वह पुरुष जिसको सम्बोधित किया जाय,
~भृतकः
किसान, खेतिहर (जो अपने लिए और अपने स्वामी के लिए खेती का काम करता है),
~रात्रः
आधी रात,
~लोकः
बीच का संसार, भूलोक,
°पालः
राजा–रघु० २।१६,
~वयस्
(नपुं०) प्रौढ़ावस्था, बीच की उम्र,
~वयस्क
(वि०) प्रौढ़, बीच की उम्र का,
~संग्रहः
बीच के दर्जे का गुप्तप्रेम, जैसे कि गहने कपड़े, पुष्प आदि उपहार भेज कर परस्त्री को फुसलाना, व्यास ने इसकी निम्नांकित परिभाषा की है–
“प्रेषणं गन्धमाल्यानां धूपभूषणवाससाम् ।
प्रलोभनं चान्नपानैर्मध्यमः संग्रहः स्मृतः ॥”
,
~साहसः
तीन प्रकार के दण्डभेदों में द्वितीय प्रकार –मनु० ८।१३८,
(–सः, –सम्)
मध्यवर्ग के प्रति अपराध या अत्याचार,
~स्थ
(वि०) बीच में होने वाला ।


मध्यम (वि०) [मध्ये भवः म]


1. बीच का, केन्द्रीय
2. अन्तर्वर्ती
3. मध्यवर्ती,
~मः
1. नितान्त बीच का पुत्र
2. राज्यपाल
3. भीम का विशेषण (मध्यमव्यायोग),
~मम्
(नपुं०)
1. जो अतिप्रशंसनीय न हो
2. ग्रहण का मध्यवर्ती बिन्दु ।
समस्त पद
~गतिः
किसी ग्रह की औसत चाल,
~ग्रामः
(संगीत० में) मध्यवर्ती लय,
~व्यायोगः
भासकृत एक नाटक ।

परिशिष्ट



Correction: