संस्कृत-शब्दकोशः

मनीषिन् मनुष्य

मनु

मनुः [ मन्+उ]


1. एक प्रसिद्ध व्यक्ति जो मानव का प्रतिनिधि और मानवजाति का हित माना जाता हैं (कभी कभी यह दिव्य व्यक्ति समझे जाते हैं)
2. विशेषत: चौदह क्रमागत प्रजापति या भूलोक प्रभु–मनु० ६३ (सबसे पहले मनु का नाम स्वायंभुव मनु है, जो एक प्रकार से गौण स्रष्टा समझा जाता है, इससे दस प्रजापति या महर्षियों का जन्म हुआ । इसी को मनुस्मृति नामक धर्मसंहिता का प्रणेता माना जाता है सातवाँ मनु वैवस्वत मनु कहलाता है क्योंकि उसका जन्म विवस्वान् (सूर्य) से हुआ । यही जीवधारी प्राणियों की वर्तमान जाति का प्रजापति समझा जाता है । जल प्रलय के समय मत्स्यावतार के रूप में विष्णु ने इसी मनु की रक्षा की थी । अयोध्या पर शासन करने वाले सूर्यवंशी राजा के सूर्यवंश का प्रवर्तक भी यही मनु समझा जाता है–दे० उत्तर० ६।१८ रघु० १।११, चौदह मनुओं के क्रमशः निम्नलिखित नाम है–1. स्वायंभुव
2. स्वारोचिष
3. औत्तमि
4. तामस
5. रैवत
6. चाक्षुष
7. वैवस्वत
8: सावर्णि
9. दक्षसावर्णि
10.ब्रह्मसावर्णि
11. धर्मसावर्णि
12. रुद्रसावर्णि
13. रोच्यदैवसावर्णि
14. इन्द्र सावर्णि ।
3. चौदह की संख्या के लिए प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति,
~नुः
(स्त्री०) मनु की पत्नी ।
समस्त पद
~अन्तरम्
एक मनु का काल (मनु० १।७९ के अनुसार यह काल मनुष्यों के ४३२०००० वर्षों का होता है, इसी को ब्रह्मा का १।१४ दिन मानते हैं, क्योंकि इस प्रकार के १४ कालों का योग ब्रह्मा का एक पूरा दिन होता है । इन चौदह कालों में से प्रत्येक का अधिष्ठातृमनु पृथक् २ हैं, इस प्रकार के छ: काल बीत चुके हैं, इस समय हम सातवें मन्वन्तर में रह रहे हैं, और सात और मन्वंतर अभी आने हैं),
~जः
मानवजाति
°अधिपः, °अधिपतिः, °ईश्वरः, °पतिः, °राजः
राजा, प्रभु,
°लोकः
मानवों की सृष्टि अर्थात् भूलोक,
~जातः
मनुष्य,
~ज्येष्ठः
तलवार,
~प्रणीत
(वि०) मनु द्वारा शिक्षित या व्याख्यात,
~भूः
मनुष्य, मानव, जाति,
~राज्
(पुं०) कुबेर का विशेषण,
~श्रेष्ठः
विष्णु का विशेषण,
~संहिता
धर्मसंहिता जो प्रथम मनु द्वारा रचित मानी जाती है, मनु द्वारा प्रणीत विधिविधान ।


मनुः [मन्+उ]


मानसिक शक्तियाँ देहोऽसवोऽक्षा मनवो भूतमात्रा–भाग० ६।४।२५ ।

परिशिष्ट



Correction: