मानिन् (वि०) [मान्+णिनि]
1. मानने वाला, समझने वाला, अभिमान करने वाला (समास के अन्त में) जैसा कि 'पंडितमानिन्' में
2. सम्मान करने वाला, आदर करने वाला (समास के अन्त में)
3. अभिमानी, घमण्डी. आत्माभिमानी–पराभवोऽप्युत्सव एव मानिनाम्–कि० १।४१, परवृद्धिमत्सरि मनो हि मानिनाम्–शि० १५।१
4. आदरणीय, अतिसम्मानित –भट्टि० १९।२४
5. अवज्ञापूर्ण, क्रोधयुक्त, रुष्ट (पुं०) सिंह,
~नी
1. आत्माभिमानिनी स्त्री, दृढ संकल्प वाली, पक्के निश्चयवाली, गर्वयुक्त (अच्छे अर्थों में)–चतुर्दिगीशानवमत्यमानिनी–कु० ५।५३, रघु० १३।३८
2. कुपित स्त्री, (ईर्ष्यायुक्त गर्व के कारण) अपने पति से रुष्ट–माधवे मा कुरु मानिनि मानमये–गीत० १, कि० ९।३६
3. एक प्रकार का सुगन्धयुक्त या . महकदार पौधा ।