माया [ मीयते अनया–मा+य+टाप् बा० नेत्वम्]
1. धोखा, जालसाजी, कपट, धूर्तता, दाँव, युक्ति, चाल –पंच० १।३५९
2. जादूगरी, अभिचार, जादू–टोना, इन्द्रजाल–स्वप्नो नु माया नु मतिभ्रमो नु–श० ६।७
3. अवास्तविक या मायावी बिंब, कल्पनासृष्टि, मनोलीला, अवास्तविक आभास, छाया–मायां मयोद्भाव्य परीक्षितोऽसि–रघु० २।६२, प्रायः समास के प्रथम पद के रूप में प्रयुक्त होकर 'मिथ्या 'आभास' 'छाया' अर्थ को प्रकट करता है–उदा० मायावचनम् 'मिथ्या शब्द', मायामृग आदि
4. राजनैतिक दांवपेंच, चाल, युक्ति, कूटनीति की चाल
5. (वेदान्त में) अवास्तविकता, एक प्रकार की भ्रान्ति जिसके कारण मनुष्य इस अवास्तविक विश्व को वास्तविक तथा परमात्मा से भिन्न अस्तित्ववान् समझता है
6. (सांख्य० में) प्रधान या प्रकृति
7. दुष्टता
8. दया, करुणा
9. बुद्ध की माता का नाम ।
समस्त पद
~आचार
धोखे से काम करने वाला,
~आत्मक
(वि०) मिथ्या, भ्रान्तिमान्,
~उपजीविन्
(बि०) जालसाजी और कपटपूर्ण जीवन बिताने वाला–पंच० १।२८८,
~कारः, ~कृत्, ~जीविन्
(पुं०) जादूगर, बाजीगर
~दः
मगरमच्छ,
~देवी
बुद्ध की माता का नाम,
°सुतः
बुद्ध,
~धर
(वि०) कपटपूर्ण, भ्रमात्मक,
~पटु
(वि०) धोखा देने में कुशल, जालसाज, ठग,
~प्रयोगः
1. घोखा, जालसाजी या दाँवपेंच का प्रयोग
2. जादू का प्रयोग,
~मृग
(वि०) मिथ्याहरिण, भ्रमात्मक या छाया मृग,
~यंत्रम्
जादू-टोना,
~योग:
जादू करना,
~वचनम्
झूठे या कपटपूर्ण शब्द,
~वादः
भ्रान्ति का सिद्धांत इस सिद्धान्त के अनुसार सारी सृष्टि मिथ्या समझी जाती है, बुद्धवाद,
~विद्
(वि०) कपट जाल रखने में कुशल, या जादू की कला,
~सुतः
बुद्ध का विशेषण ।
माया 1. दुर्गा का नाम
2. दक्षता, कला ।
परिशिष्ट