संस्कृत-शब्दकोशः

मुकुष्ठक मुक्तक

मुक्त

मुक्तः (भू० क० कृ०) [मुच् + क्त]


1. ढीला किया हुआ, शिथिलित, मंद या धीमा किया हुआ
2. स्वतंत्र छोड़ा हुआ, आजाद किया हुआ, विश्राम दिया हुआ
3. परित्यक्त, छोड़ा हुआ त्यागा हुआ, एक ओर फेंका हुआ, उतार दिया हुआ
4. फेंका हुआ, डाला हुआ, कार्यमुक्त किया हुआ, ढकेला हुआ
5. गिरा हुआ, अवपतित
6. म्लान, अवसन्न
7. निकाला हुआ, उत्सृष्ट
8. मोक्ष प्राप्त किया हुआ (दे० मुच)
~क्तः
जो सांसारिक जीवन के बन्धनों से मुक्ति पा चुका है, जिसने सांसारिक आसक्तियों को त्याग कर पूर्ण मोक्ष प्राप्त कर लिया है, अपमुक्त संत;–
“सुभाषितेन गीतेन युवतीनां च लीलया ।
मनो न भिद्यते यस्य सवै मुक्तोऽथवा पशुः ॥”
–सुभा० ।
समस्त पद
~अम्बरः
दिगंबर सम्प्रदाय का जैन साधु,
~आत्मन्
(वि०) जिसने मोक्ष प्राप्त कर लिया है (पुं०)
1. सांसारिक वासनाओं और पापों से मुक्त आत्मा
2. बह व्यक्ति जिसकी आत्मा अपमुक्त हो गई है,
~आसन
(वि०) अपने आसन से उठा हुआ,
~कच्छः
बौद्ध,
कञ्चुकः
वह साँप जिसने अपनी केंचुली उतार दी है,
~कण्ठ
(वि०) दहाई मचाने वाला
(अव्य० –ठम्)
फूट फूट कर, ऊँचे स्वर से, जोर से –रघु० १४।६८,
~कर, ~हस्त
वि०) उदार, खुले हाथ वाला, दानी,
~चक्षुस्
(पुं०) सिंह,
~वसन
दे० मुक्तांबर ।



Correction: