संस्कृत-शब्दकोशः

राव रावणि

रावण

रावण (वि०) [रावयति भीषयति सर्वान्–रु+णिच् +ल्युट्]


क्रन्दन करने वाला, चीखने वाला, दहाड़ने वाला, शोक के कारण रोने धोने वाला,
~ण:
एक प्रसिद्ध राक्षस, लंका का राजा, राक्षसों का मुखिया (रावण के पिता का नाम विश्रवा तथा माता का केशिनी या कैकशी था, इसी लिए वह कुबेर का सौतेला भाई था । पुलस्त्य ऋषि का पौत्र होने के कारण वह पौलस्त्य कहलाता है । मूल रूप से लङ्का पर पहले कुबेर का अधिकार था, परन्तु रावण ने उसे वहाँ से निकाल दिया और लंका को अपनी राजधानी बनाया । उसके दस सिर (इसीलिए वह दशग्रीव, दशवदन, आदि कहलाता है) और बीस भुजाएँ थीं, कुछ के अनुसार उसकी टांगें भी चार थी (तु० रघु० १२।८८ और उस पर मल्लि०) ऐसा वर्णन मिलता है कि रावण ने ब्रह्मा को प्रसन्न करने के लिए. दस हजार वर्ष तक कठोर तपश्चर्या की; और प्रति हजार वर्ष के पश्चात् अपना सिर ब्रह्मा के आगे प्रस्तुत किया । इस प्रकार उसने नौ सिर प्रस्तुत किये और दसवां सिर प्रस्तुत करने लगा ही था कि ब्रह्मा ने प्रसन्न होकर वरदान दिया कि उसकी मृत्यु न मनुष्य द्वारा होगी और न देवता द्वारा । इस शक्ति से सम्पन्न होकर वह बड़ा अत्याचार करने लगा, उसने लोगों को सब प्रकार से सताना आरम्भ किया । उसकी शक्ति इतनी अधिक हो गई कि देवता भी उसके घरेलू नौकरों की भांति उसकी सेवा करने लगे । उसने अपने समय के प्रायः सभी राजाओं को जीत लिया, परन्तु कार्तवीर्य ने उसे कारागार में डाल दिया जब कि रावण ने उसके देश पर आक्रमण किया । एक बार उसने कैलास पर्वत उठाने का प्रयत्न किया, परन्तु शिव ने ऐसा दबाया कि उसकी अंगुलियाँ कुचल गई । फलतः उसने शिव की एक हजार वर्ष तक इतने ऊँचे स्वर से स्तुति की कि उसका नाम रावण पड़ गया, और उसे शिव ने उस पीड़ा से मुक्त कर दिया । परन्तु यद्यपि वह इतना बलवान् और अजेय था, तो भी उसका अन्तिम दिन निकट आ गया । राम–जिन्होंने इस राक्षस का वध करने के लिए ही विष्णु का अवतार धारण किया था,–अपना निर्वासित जीवन जंगल में रहकर बिता रहा था । एक दिन रावण ने उसकी पत्नी सीता का अपहरण किया और उससे अपनी पत्नी बन जाने का अनुरोध करने लगा–परन्तु उसने रावण की प्रार्थना को ठुकराया और वह उसके यहाँ रहती हुई भी पतिव्रता, सती साध्वी बनी रही । अन्त में राम ने अपनी वानरसेना की सहायता से लंका पर चढ़ाई की और रावण तथा उसकी सेना का काम तमाम किया । वह राम का उपयुक्त शत्रु था और इसीलिए यह कहावत प्रसिद्ध हुई –रामरावणयोर्युद्धम् रामरावणयोरिव) ।



Correction: