संस्कृत-शब्दकोशः

लघीयस् लघुता

लघु

लघु (वि०) (स्त्री० –‘घु’, –‘घ्वी’) [लङ्घेः कुः नलोपश्च]


1. हलका, जो भारी न हो –तृणादपि लघुस्तूलस्तूलादपि च याचकः–सुभा०, रिक्तः सर्वो भवति हि लघुः पूर्णता गौरवाय –मेघ० २० (यहाँ शब्द का अर्थ 'तिरस्करणीय' भी है) रघु० ९।६२
2. तुच्छ, अल्प, न्यून –पंच० १।२५३, शि० ९।३८, ७८
3. ह्रस्व, संक्षिप्त, सामासिक –लघुसंदेशपदा सरस्वती –रघु० ८।७७
4. क्षुद्र, तृणप्राय, नगण्य, महत्त्वहीन –कायस्थ इति लघ्वी मात्रा–मुद्रा० १
5. नीच अधम, निंद्य, तिरस्करणीय –शि० ९।२६, पंच० १।१०६
6. अशक्त, दुर्बल
7. ओछा, मन्दबुद्धि
8. फुर्तीला, चुस्त, चपल, स्फूर्त श० २।५
9. तेज, द्रुतगामी, त्वरित–किंचित् पश्चात् व्रज लघुगतिः –मेघ० १६, रघु० ५।४५
10. सरल, जो कठिन न हो –रघु० १२।६६
11. सुलभ, सुपाच्य, हलका (भोजन)
12. ह्रस्व (जैसे कि छन्दः शास्त्र में स्वर)
13. मृदु, मन्द, कोमल
14. सुखद, रुचिकर, वांछनीय –रघु० ११।१२, ८०
15. प्रिय, मनोहर, सुन्दर
16. विशुद्ध, स्वच्छ अव्य०
1. हलकेपन से, क्षुद्रभाव से, अनादरपूर्वक
2. शीघ्र, फुर्ती से, लघु लघुत्थिता –श० ४, 'सवेरे उठा हुआ’, (नपुं०)
1. काला अगर, या विशेष प्रकार का अगर
2. समय की विशेष माप ।
समस्त पद
~आशिन्, ~आहार
(वि०) थोड़ा खाने वाला, मितभौजी, मिताहारी,
~उक्तिः
(स्त्री०) अभिव्यक्ति का संक्षिप्त प्रकार,
~उत्थान, ~समुत्थान
(वि०) फुर्तीला, द्रुतगति से कार्य करने वाला,
~काय
(वि०) हलके शरीर वाला,
(–यः)
बकरा,
~क्रम
(वि०) शीघ्र पग रखने वाला, जल्दी चलने वाला,
~खट्विका
खटोला, छोटी खाट,
~गोधूमः
छोटी जाति का गेहूँ,
~चित्त, ~चेतस्, ~मनस्, ~हृदय
(वि०)
1. हलके मन वाला, नीचहृदय, क्षुद्रमन का, कमीने दिल का
2. मन्दबुद्धि
3. चंचल, अस्थिर,
~जङ्गलः
लवा पक्षी,
~द्राक्षा
बिना बीज का अंगूर, किशमिश,
~द्राविन्
(वि०) अनायास पिघल जाने वाला,
~पाक
(वि०) सुपाच्य,
~पुष्पः
एक प्रकार का कदंब का वृक्ष,
~प्रयत्न
(वि०)
1. (वर्ण आदि) थोड़े से जिह्वाव्यापार से उच्चरित
2. निठल्ला, आलसी,
~बदरः, ~बदरी
(स्त्री०) एक प्रकार का बेर,
~भवः
नीच योनि या क्षुद्र घर में जन्म,
~भोजनम्
हलका भोजन,
~मांसः
एक प्रकार का तीतर,
~मूलम्
समीकरण की राशि का न्यूनतर मूल,
~मूलकम्
मूली,
~लयम्
एक प्रकार सुगन्धित जड़, खस, वीरणमूल,
~वासस्
(वि०) हलके और निर्मल वस्त्र धारण करने वाला,
~विक्रम
(वि०) तेज़ क़दम वाला, शीघ्र पग उठाने वाला,
~वृत्ति
(वि०)
1. बदचलन, नीच, दुष्ट
2. क्षुद्र, मंदबुद्धि, कुव्यवस्थित, दुर्वृत्त,
~वेधिन्
(वि०) बारीक निशाना लगाने वाला,
~हस्त(वि०), –स्तः
(वि०)
1. हलके हाथ का; चतुर, दक्ष, विशेषज्ञ – रघु० ९।६३
2. सक्रिय, फुर्तीला,
(–स्तः)
विशेषज्ञ या कुशल धनुर्धर ।


लघु (वि०) [लङ्घ्+कु, नलोपः]


1. हल्का
2. छोटा
3. थोड़ा, संक्षिप्त
4. मामूली
5. ओछा, अधम,
6. दुर्बल
7. चुस्त, फुर्तीला
8. द्रुत
9. आसान
10. मृदु
11. सुखद
12. प्रिय, सुन्दर
13. सब प्रकार के भारों से मुक्त –अनोकशायी लघुरल्पप्रचारः–महा० १। ९१।५।
समस्त पद
~कोष्ठ
(वि०) हल्के पेट वाला
~कौमुदी
व्याकरण की एक पुस्तक,
~तालः
संगीत की माप का एक भेद,
~नालिका
छोटी नली,
~पाक
(वि०) आसानी से पचन योग्य,
~प्रमाण
(वि.) आकार प्रकार में छोटा सा,
~योगवासिष्ठम्
योग–वासिष्ठ का सारसंग्रह,
~शेखर
संगीत की एक माप ।

परिशिष्ट



Correction: