संस्कृत-शब्दकोशः

लम्भित लयन

लय

लयः [ली+अच्]


1. चिपकना, मिलाप, लगाव
2. प्रच्छन्न, छिपा हुआ
3. संगलन, पिघलना, घोल
4. अदर्शन, विघटन, बुझाना, विनाश, ‘लयं या’ विघटित होना, नष्ट होना
5. मन की लीनता, गहन एकाग्रता, अनन्य भक्ति (किसी भी पदार्थ के प्रति) –पश्यन्ती शिवरूपिणं लयवशादात्मानमभ्यागता –मा० ५।२, ७, ध्यानलयेन –गीत० ४
6. संगीत की लय (तीन प्रकार की –द्रुत, मध्य और विलंबित) –किसलयैः सलयैरिव पाणिभिः –रघु० ९।३५, पादन्यासो लयमनुगतः – मालवि० २।९
7. संगीत में विश्राम
8. आराम
9. विश्राम स्थान, आवास, निवास – अलया– शि: ४।५७, 'कोई स्थिर निवास न रखते हुए, घूमते हुए
10 मन की शिथिलता, मानसिक अकर्मण्यता
11. आलिंगन ।
समस्त पद
~आरम्भः, ~आलम्भः
पात्र, अभिनेता, नर्तक,
~कालः
(सृष्टि का) प्रलयकाल,
~गत
(वि०) विघटित, पिघला हुआ,
~पुत्री
नटी, अभिनेत्रा, नर्तकी ।



Correction: