संस्कृत-शब्दकोशः

लौकायतिक लौक्य

लौकिक

लौकिक (वि०) (स्त्री० –‘की’) [लोके विदितः प्रसिद्धो हितो वा ठण्]


1. सांसारिक, दुनियावी, भौमिक, पार्थिव
12. साधारण, सामान्य, प्रचलित, मामूली, गंवारू –उत्तर० १।१०
3. दैनिक जीवन संवंधी, सामान्यतः माना हुआ, सर्वप्रिय, प्रथागत –कु० ७।८८
4. सामयिक, धर्मनिरपेक्ष (विप० आर्ष, या शास्त्रीय) मनु० ३।२८२
5. जो वैदिक न हो, सांसारिक (शब्द या उसका अर्थ) वाक्यं द्विविधं वैदिकं लौकिकं च –तर्क० (दे० लोक ८ के नीचे उद्धृत महा०)
6. संसार से संबंध रखने वाला –जैसा कि 'ब्रह्मलौकिक' में,
~काः
(ब०व०) सामान्य मनुष्य, संसार के लोग,
~कम्
कोई साधारण लोकाचार ।
समस्त पद
~ज्ञ
(वि०) लोकव्यवहार को जानने वाला, लोक प्रथाओं से परिचित–वनौकसोऽपि सन्तो लौकिकज्ञा वयम् –श० ४ ।


लौकिक (वि०) [लोक+ठक्]


1. सांसारिक
2. सामान्य
3. दैनिक जीवन संबंधी ।
समस्त पद
~अग्निः
सामान्य आग जो यज्ञ कार्यों में प्रयुक्त न होती हो,
~न्यायः
सामान्यतः माना हुआ न्याय ।

परिशिष्ट



Correction: