वक्त्रम् [वक्ति अनेन वच्–करणे ष्ट्रन्]
1. मुख
2. चेहरा –यद्वक्त्रं मुहुरीक्षते न धनिनां ब्रूषे न चाटून्मृषा –भर्तृ० ३।१४७
3. थूथन, प्रोथ, चोंच
4. आरम्भ
5. (बाण की ) नोक, किसी पात्र की टोंटी
6. एक प्रकार का वस्त्र
7. अनुष्टुप् से मिलता–जुलता एक छन्द , दे० सा० द० ५६७, काव्या० १।२६ ।
समस्त पद
~आसवः
लार,
~खुरः
दांत,
~जः
व्राह्मण,
~तालम्
मुंह से बजाया जाने वाला वाद्ययन्त्र,
~दलम्
तालु,
~पटः
परदा,
~रन्ध्रम्
मुखविवर,
~परिस्पन्दः
भाषण,
~भेदिन्
(वि०) चरपरा, तीक्ष्ण,
~वासः
सन्तरा,
~शोधनम्
1. मुंह साफ करना
2. नींबू, चकोतरा,
~शोधिन्
(नपुं०) चकोतरा (पुं०) चकोतरे का वृक्ष ।