संस्कृत-शब्दकोशः

वज् वज्रक

वज्र

वज्र (पुं०, नपु०) [वज्+रन्]


1. वज्र, विजली, इन्द्र का शस्त्र (कहते हैं कि इन्द्र का वज्र दधीचि की हड्डियों से वना था) –आशंसन्ते समितिषु सुराः सक्तवैरा हि दैत्यैरस्याधिज्ये धनुषि विजयं पौरुहूते च वज्रे –श० २।१५
2. इन्द्र के वज्र जैसा कोई भी घातक या विनाशकारी हथियार
3. हीरे की अणि, मणि माणिक्यों को वींधने का उपकरण –मणौ वज्रसमुत्कीर्णे सूत्रस्येवास्ति मे गति: –रघु० १।४
4.हीरा, वज्र –वज्रादपि कठोराणि मृदूनि कुसुमादपि –उत्तर० २।७, रघु० ६।१९
5. काँजी,
~ज्रः
1. एक प्रकार का सैनिकव्यूह
2. एक प्रकार का कुश नामक घास
3. अनेक पौधों के नाम,
~ज्रम्
1. इस्पात
2. अभ्रक
3. वज्र जैसी या कठोर भाषा
4. बालक. बच्चा
5. आंवला ।
समस्त पद
~अङ्गः
साँप,
~अभ्यास:
अनप्रस्थगुणन,
~अशनिः
इन्द्र का वज्र,
~आकरः
हीरों की खान, –रघु० १८।२१,
~आख्यः
एक वहुमूल्य पत्थर, मणि,
~आघातः
1. बिजली का प्रहार
2. (अतः आलं० से) आकस्मिक धक्का या संकट,
~आयुधः
इन्द्र का हथियार,
~कङ्कटः
हनुमान् का विशेपण,
~कीलः
वज्र, बिजली, वज्र की कील –जीवितं वज्रकीलम् –मा० ९।३७, तु० उत्तर० १।४७,
~क्षारम्
रिहाली मिट्टी,
~गोपः, ~इन्द्रगोपः
वीरवहूटी,
~चञ्चुः
गिद्ध,
~चर्मन्
(पुं०) गैंडा,
~जित्
(पुं०) गरुड,
~ज्वलनम्, ~ज्वाला
बिजली,
~तुण्डः
1. गिद्ध
2. मच्छर, डाँस
3. गरुड
4. गणेश,
~तुल्यः
नीलम्,
~दंष्ट्रः
एक प्रकार का कीडा,
~दन्तः
1. सूअर
2. चूहा,
~दशनः
एक चूहा,
~देह, ~देहिन्
(वि०) दृढ शरीर वाला,
~धरः
इन्द्र का विशेषण –वज्रधरप्रभावः–रघु० १८।२१,
~नाभः
कृष्ण का (सुदर्शन) चक्र,
~निर्घोषः, ~निष्पेषः
बिजली की कड़क,
~पाणिः
इन्द्र का विशेषण –वज्रं मुमुक्षन्निव वज्रपाणिः –रघु० २।४२,
~पातः
बिजली का गिरना, बिजली का आघात,
~पुष्पम्
तिल का फूल
~भृत्
(पुं० ) इन्द्र का विशेषण,
~मणिः
हीरा, कड़ा पत्थर –भर्तृ० २।६,
~मुष्टिः
इन्द्र का विशेषण,
~रदः
सूअर,
~लेपः
एक प्रकार बड़ा कड़ा सीमेंट, वज्रलेपघटितेव –मा० ५।१०, उत्तर० ४ ( इसके योग से बनने वाले पदार्थों के लिए दे० बृहत् ० अ० ५७ )
~लोहकः
चुम्बक,
~व्यूहः
एक प्रकार का सैनिक व्यूह,
~शल्य:
साही नामक जानवर,
~सार
(वि०) पत्थर की भांति कठोर, बिजली की शक्तिवाला, अत्यन्त कड़ा –क्व च निशितनिपाता वज्रसाराः शरास्ते –श० १।१०, त्वमपि कुसुमबाणान्वज्रसारी करोषि –३।३,
~सूचिः, –ची
( स्त्री० ) हीरे की सुई,
~हृदयम्
पत्थर जैसा कड़ा दिल ।


वज्रः [वज्+रन्]


1. बिजली, इन्द्र का शस्त्र
2. रत्नकी सूई
3. रत्न, जवाहर
4. एक प्रकार का कुश ग्रास
5. एक प्रकार का सैन्य व्यूह ।
समस्त पद
~अंशुकम्
धारी दार कपड़ा,
~अङ्कित
(वि०) 'वज्रायुध के चिह्न से मुद्रित,
~आकार
(वि०), ~आकृति (वि०) वज्र की शक्ल वाला
~कीट:
एक प्रकार का कीड़ा,
~पञ्जरः
सुरक्षित आश्रयगृह,
~मुखः
1. एक प्रकारका कीड़ा
2. एक प्रकार की समाधि ।

परिशिष्ट



Correction: