संस्कृत-शब्दकोशः

वस्त्य वस्न

वस्त्र

वस्त्रम् [वस् +ष्ट्रन्]


1. परिधान, कपड़ा, कपड़े, पहनावा
2. वेशभूषा, पोशाक ।
समस्त पद
~अगारः, –रम्, ~गृहम्
तम्बू,
~अंचलः, ~अंतः
कपड़े को किनारी या वस्त्र की झालर,
~कुट्टिमम्
1. तम्बू
2. छतरी,
~ग्रंथिः
धोती या साड़ी की गांठ (जो नाभि के निकट कपड़े में लगाई जाती है), तु० नीवि,
~निर्णेजकः
धोबी,
~परिधानम्
कपड़े पहनना, वस्त्र धारण करना,
~पुत्रिका
गुडिया, पुत्तलिका,
~पूत
(वि०) कपड़े में छाना हुआ–वस्त्रपूतं पिबेज्जलम् –मनु० ६।४६,
~भेदकः, ~भेदिन्
(पुं०) दर्जी,
~योनिः
कपड़े का उपादान (कपास आदि),
~रंजनम्
कुसुंभ ।


वस्त्रम् [वृ+उत्र]


उत्तरीय वस्त्र, दुपट्टा ।



Correction: